मैक्लुस्कीगंज में बढ़ गयी ठंड, पारा छह डिग्री
मैक्लुस्कीगंज में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गयी है. गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से मैक्लुस्कीगंज और आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, मायापुर, चीनाटांड़, जोभिया, दुल्ली सहित अन्य जगहों को घने कोहरे ने अपने आगोश में लेना शुरू किया.
घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 15 से 17 मीटर रहा
लोगों ने प्रशासन से अलाव और कंबल की व्यवस्था करने की मांग की
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंजमैक्लुस्कीगंज में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गयी है. गुरुवार की सुबह 7:30 बजे से मैक्लुस्कीगंज और आसपास के नावाडीह, हेसालौंग, लपरा, मायापुर, चीनाटांड़, जोभिया, दुल्ली सहित अन्य जगहों को घने कोहरे ने अपने आगोश में लेना शुरू किया. दिन के लगभग 9:30 बजे तक कोहरा का प्रकोप रहा. कोहरे के कारण रेल और हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. घने कोहरे के कारण ट्रेनों सहित उक्त मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों की रफ्तार धीमी रही. घना कोहरा से विजिबिलिटी भी 15 से 17 मीटर के लगभग रहा. गुरुवार को गंज का न्यूनतम तापमान लगभग छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. वातावरण ठंडा व हवा चलने से कनकनी बढ़ी हुई है.
आमजन जल्दी ही अपने कार्यों को निपटाकर घरों का रुख कर रहे हैं. कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. दिन के लगभग साढ़े नौ बजे खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली. पूरा दिन मौसम खुशनुमा रहा. प्रबुद्धजनों ने मैक्लुस्कीगंज और आसपास के क्षेत्र में अंचल प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कर असहायों के बीच कंबल वितरण की मांग की है.आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए