जाम में फंसी एसएसपी और डीसी की गाड़ी, बाइक से किया बूथों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

डीसी वरुण रंजन और एसएसपी चंदन सिन्हा हिंदपीढ़ी की तंग गलियों के कारण बुलेट पर ही निरीक्षण करने पहुंचे

विज्ञापन

रांची

. हिंदपीढ़ी की तंग गलियों के अंदर अलग-अलग स्कूलों में मतदान केंद्र बनाये गये थे. एलजी हाई स्कूल की गली से पहले जब डीसी और एसएसपी की गाड़ी प्रवेश कर रही थी, तो वह रास्ते में ही फंस गयी. पतली गली होने के कारण एसएसपी और डीसी वहां से मतदान केंद्र पैदल ही पहुंचे. इसके बाद हिंदपीढ़ी के अलग-अलग बूथों पर बुलेट से दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण किया. डीसी वरुण रंजन और एसएसपी चंदन सिन्हा हिंदपीढ़ी की तंग गलियों के कारण बुलेट पर ही निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ सुरक्षा के लिए पुलिस जवान भी बाइक पर पीछे-पीछे चल रहे थे. एसएसपी बुलेट चला रहे थे और डीसी पीछे बैठे हुए थे.

एक ही कैंपस में 11 महिला बूथ, सभी पोलिंग कर्मी गुलाबी रंग में दिखे

रांची. रातू रोड स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान पंचायती राज हेहल के कैंपस में 11 बूथ बनाये गये थे. सभी पिंक बूथ थे. यहां पर सिर्फ एक पुरुष मतदान कर्मी बूथ नंबर 88 पर था. जबकि, अन्य सभी बूथों पर महिला मतदान कर्मियों ने मतदान संपन्न कराया. सभी महिला कर्मी गुलाबी कपड़े में दिखी. कहने को यह पिंक बूथ था. लेकिन, व्यवस्था के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी. हालांकि, पीने का पानी पोलिंग पार्टियों ने अपने खर्च पर मंगवाया था. सुपरवाइजर चंद्रशेखर, बीएलओ संजीव कुमार व्यवस्था संभालने में लगे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola