SR DAV पुंदाग के लिए गर्व का पल, प्राचार्य डॉ तापस घोष को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष को डीएवी ग्रुप, झारखंड जोन जे का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

रांची: एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ तापस घोष को डीएवी ग्रुप, झारखंड जोन-J के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी (Assistant Regional Officer) पद पर पदोन्नति मिली है. उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ तापस घोष अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, अनुशासनप्रियता और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं.

नेतृत्व क्षमता और समर्पण का सम्मान

विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा और विजय कुमार ने डॉ तापस घोष को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी नेतृत्व क्षमता का सम्मान ही नहीं, बल्कि उनके समर्पण और कर्मठता का प्रमाण भी है. यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है.

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जतायी कि डॉ तापस घोष नयी जिम्मेदारी में भी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से डीएवी समूह को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola