ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडिंग में सियोना व अथर्व पहले स्थान पर

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का आयोजन रविवार को द रांची प्रेस क्लब में किया गया.

विज्ञापन

रांची. रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय बेल्ट ग्रेडेशन शिविर का आयोजन रविवार को द रांची प्रेस क्लब में किया गया. यह ग्रेडिंग चार वर्गों में सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया था. इसमें रांची जिला के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं ओपन क्लब के 60 खिलाड़ी शामिल हुए. संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट लिया, जिसमें उनका सहयोग कोच अनंत नाग चंदन ने किया. इसके सब जूनियर बालिका वर्ग में सियोना सिंह और बालक वर्ग में अथर्व सिन्हा पहले स्थान पर रहे. वहीं येलो बेल्ट में अथर्व के अलावा रूहान तनवीर, राजदीप परमान, अभिशौर्य शरनील, प्रतिष्ठा मेहता, आस्था कुमारी, निवांशी प्रकाश, त्रिनव मंत्री, प्रज्ञान तुलस्यान, आद्या खेमका, काव्या तुलस्यान, अकीरा बुधिया, स्नेहल उपाध्याय, प्राची, अद्विका वर्मा और भव्या कुमारी सफल हुए. वहीं ग्रीन बेल्ट में सियोना सिंह, सुहावी कौर, शिवांश सन्मुक, निर्णय सोरेंग, राशि जायसवाल, पलक उपाध्याय व श्री कश्यप सफल हुए. ग्रीन वन बेल्ट में निमेष पाठक, ब्लू वन बेल्ट में प्रणीत कुमार मेहता व रेड वन बेल्ट में लाड़ली पांडे व संकेत खड़िया सपुल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola