PHOTOS: श्रीकृष्ण की कथा में झूमी सुकुरहुट्टू शबरी बस्ती, बाल रूप में मन मोह रहे थे राधाकृष्ण

Updated:
विज्ञापन

रांची महानगर की सुकुरहुट्टू शबरी बस्ती में दो दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का समापन हो गया. अयोध्या से आए श्री हरि सत्संग समिति के आठ कथाकारों की टोली ने लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. कथाकारों ने कृष्ण कथा के साथ-साथ देश भक्ति का प्रसंग भी सुनाया. राधाकृष्ण के रूप में बच्चों की कलाकारी देखते बन रही थी.

विज्ञापन
undefined

श्रीकृष्ण कथा के दौरान वहां के युवाओं को संगठित रहने का संकल्प दिलाया गया. कथा का प्रारंभ बस्ती के सभी श्रद्धालुओं के मस्तक पर चंदन का टीका लगाकर तथा सभी बहनों को मां दुर्गा का लॉकेट तथा बच्चों को हनुमान जी का लॉकेट पहनाकर किया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण तथा भारत माता की आरती एवं भंडारे से हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

एकल फ्यूचर रांची महानगर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में तीन विशेष कार्य किए-पहला संगठन, दूसरा संबंधों का निर्वहन और तीसरा गौ माता की सेवा.

undefined

अभी के युग में सनातन धर्म को सुरक्षित रखने के लिए तीनों आवश्यक हैं. एकल अभियान के अंतर्गत चल रहे गौ ग्राम योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे लोगों को अवगत करवाया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बस्ती के बच्चे थे, जिन्होंने श्रीकृष्ण तथा राधा रानी का बाल रूप धारण किया हुआ था.

undefined

श्री कृष्ण कथा का आयोजन श्री हरि सत्संग समिति रांची महानगर के अध्यक्ष सतीश तुलस्यान एवं सचिव बबिता जालान की अध्यक्षता में हुआ एवं द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची के कंट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन डॉ सुबीर कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के चीफ वॉर्डन डॉ गुंजन थे.

undefined

दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण तथा भारत माता की आरती एवं भंडारे से हुआ. कार्यक्रम में एकल फ्यूचर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह के साथ उपाध्यक्ष संतोष सोनी, राघवेंद्र, शशि एवं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र निखिल, देवम, अमन आयुष, अनुजया, अदिति इत्यादि और शबरी बस्ती के महाकाल नामक युवाओं की टोली के सदस्यों की कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola