Hockey : एसजीएफआइ नेशनल हॉकी में झारखंड बालिका टीम बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

फाइनल में मध्यप्रदेश को 2-0 से हराया

विज्ञापन

फाइनल में मध्यप्रदेश को 2-0 से हराया रांची. मध्यप्रदेश के मंदसौर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. शुक्रवार को इसके फाइनल में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मध्यप्रदेश को 2-0 से हरा कर चैंपियन बनी. झारखंड की ओर से सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सिमडेगा की छात्रा राजमुनि ने पहला गोल किया. वहीं बरियातू की छात्रा सुगन सांगा ने दूसरा गोल कर टीम को जीत दिलायी. इस टीम की कोच आरती बड़ाइक और एम्मा बाड़ा मैनेजर हैं. झारखंड की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन, राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola