रांची शहर के 6 थाना क्षेत्रों से हटा धारा-144, अब बढ़ेगी चहल-पहल, सदर SDO ने जारी किया आदेश

Updated at : 20 Jun 2022 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
रांची शहर के 6 थाना क्षेत्रों से हटा धारा-144, अब बढ़ेगी चहल-पहल, सदर SDO ने जारी किया आदेश

रांची हिंसा मामले में शहर की स्थिति सामान्य होने पर जिला प्रशासन ने शहर के छह थाना क्षेत्रों से सोमवार की शाम को निषेधाज्ञा हटा लिया है. निषेधाज्ञा हटते ही अब शहर की सड़कों पर चहल-पहल देखी जाएगी. पहले पांच बजे के बाद निषेधाज्ञा वालों क्षेत्रो में वीरान पसर जाती थी.

विज्ञापन

Jharkhad News: रांची हिंसा मामले के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर जिला प्रशासन ने शहर के छह थाना क्षेत्रों से धारा-144 को सोमवार को हटा लिया है. निषेधाज्ञा खत्म होने के बाद अब शहर की सड़कों पर चहल-पहल दिखेगी. अब तक धारा-144 वाले क्षेत्रों में पांच घंटे की छूट दी गयी थी. धारा-144 हटाने का आदेश सदर एसडीओ दीपक दुबे की ओर से जारी हुआ है.

undefined

छह थाना क्षेत्र से हटा निषेधाज्ञा

बता दें कि गत 10 जून को राजधानी के मेन रोड में हिंसक झड़प के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के 12 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. इस दौरान चार से अधिक लोगों के एक साथ रहने पर रोक लगा दी थी. इस बीच स्थिति सामान्य होने पर छह थाना क्षेत्रों से धारा-144 हटा लिया गया था. इसके बाद सोमवार (20 जून, 2022) को निषेधाज्ञा वाले सभी थाना क्षेत्रों से इसे हटा लिया गया. इसके तहत शहर के छह थाना क्षेत्र कोतवाली, डेली मार्केट, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, चुटिया और डोरंडा थाना क्षेत्र में लगायी गयी धारा-144 को हटा दिया गया.

अब बढ़ेगी चहल-पहल

पिछले दस दिनों से राजधानी रांची शहर में चहल-पहल रूक गयी थी. रांची हिंसा मामले के बाद निषेधाज्ञा लागू होने से शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गयी थी. लेकिन, जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होती चली गयी, पुलिस प्रशासन ने निषेधाज्ञा में छूट देती गयी और सोमवार की शाम साढ़े छह बजे से अन्य थाना क्षेत्रों में लागू निषेधाज्ञा को भी खत्म कर दिया गया. निषेधाज्ञा खत्म होते ही अब शहर की सड़कों पर चहल-पहल काफी देखी जाएगी.

Also Read: Agneepath Scheme का रिटायर्ड ब्रिगेडियर और कर्नल ने गिनाएं लाभ, ब्लॉक लेवल पर अग्निवीरों की होगी भर्ती

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola