25 विद्यार्थियों को मिलेगी विदेशों में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, SC, OBC बच्चे भी किये जा रहे शामिल

Updated:
विज्ञापन

मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना के तहत अब 25 छात्रों का चयन किया जाएगा. इसमें अब एसटी के अलावा एससी और ओबीसी छात्रों को भी शामिल किया जाएगा. इससे संबंधित संचिका योजना प्राधिकृत समिति के पास भेज दी गयी है

विज्ञापन

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना 2020 के तहत अब एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भी राज्य सरकार विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति देगी. कुल 25 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी. इसे लेकर संबंधित संचिका योजना प्राधिकृत समिति के पास मंजूरी के लिए भेजी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्व में केवल 10 एसटी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही थी. फिर सरकार ने इसमें एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को लाभ देने की घोषणा की. योजना के स्वरूप में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है. इस पर प्राधिकृत समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट की मंजूरी भी ली जायेगी.

योजना को लेकर बनेगा विशेष पोर्टल :

अब इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन विशेष पोर्टल बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि पूर्व की योजना के तहत झारखंड राज्य के एसटी के अधिकतम 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को चयनित कर हर वर्ष यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दन आयरलैंड में स्थित चिह्नित विश्वविद्यालयों के चयनित कोर्स यथा मास्टर्स /एमफिल के लिए छात्रवृत्ति सहायता दी जा रही है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola