ePaper

सावन की चौथी सोमवारी पर पहाड़ी बाबा की 101 दीयों से भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण

Updated at : 31 Jul 2023 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सावन की चौथी सोमवारी पर पहाड़ी बाबा की 101 दीयों से भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण

रांची के पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती के बाद बोल बम के जयघोष से पूरा पहाड़ी परिसर गुंजायमान हो गया. उसके बाद सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया.

विज्ञापन

रांची: सावन मास की चौथी सोमवारी को रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर रांची शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पहाड़ी बाबा की 101 दीयों और फूलों से भव्य महाआरती की गयी. बोल बम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज रहा था. भगवान शिव के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे थे. माहौल ऐसा था मानो भक्ति की बयार बह रही हो. भक्त हर-हर महादेव और पहाड़ी बाबा का जयघोष कर रहे थे. भव्य महाआरती के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया गया. आज की महाआरती में मुख्य रूप से भारतेंदु कुमार, डॉ मुकेश सिंह, उज्जवल कुमार सिन्हा, सचिन कुमार, शेरू सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, बंटी सिंह, जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे. आपको बता दें कि सावन की पहली सोमवारी से बाबा की भव्य महाआरती की जा रही है. आठों सोमवारी को पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती की जाएगी.

भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण

पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती के बाद बोल बम के जयघोष से पूरा पहाड़ी परिसर गुंजायमान हो गया. उसके बाद सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. अब अगली सोमवारी को धुनों से संध्या महाआरती की जाएगी. फूलों से की गयी संध्या महाआरती में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे. इसके साथ ही बाबा भोलेनाथ के गीतों पर सभी भक्तगण झूम रहे थे. श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा को नमन करते हुए बाबा से प्रार्थना की कि पूरे भारत में सुख, शांति और समृद्धि हो.

Also Read: Sawan 2023: सावन की दूसरी सोमवारी पर 101 दीयों के साथ घंटियों से पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती, झूमे श्रद्धालु

इनका रहा विशेष योगदान

संध्या महाआरती में विशेष रूप से इनका योगदान रहा. नन्द किशोर सिंह चंदेल, बबन सिंह राठौड़, अजय सिंह, अमन वर्मा, विनय सिंह, सुनील यादव, दीपक, बंटी यादव, शुभाशीष चटर्जी, अशोक यादव, शुभम चौधरी, सुधांशु सिंह राजपूत, बीरेंद्र प्रसाद, राखी कौर, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, शुभम चौधरी, विकास सिंह, अमित सिंह चंदेल, टीके मुखर्जी, रॉनित साहू, कैलाशी, अरविंद सिंह कौशल, हर्ष कुमार सिन्हा.

Also Read: Sawan 2023: सावन की पहली सोमवारी को 101 दीयों से पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती, बोल बम के जयघोष से गूंजा परिसर

महिलाओं में इनका रहा विशेष योगदान

महिला श्रद्धालुओं में नीतू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, पूजा कुमारी, मुस्कान शर्मा, सुमन सिंह, सुप्रिया सिंह, ज्योति सिंह, संजना शर्मा, कुमकुम गुप्ता, लक्ष्मी, प्रभा शर्मा, मधु सिंह, सुधा नायक, निभा सिंह, पूनम जयसवाल, मीना, रेशमी सिंह, सोनम, मनीषा सोनी, निधि, मोनी, स्वीटी सिंह, छवि, ममता मिश्रा, सोनी कुमारी, ऋतु सिंह, मीरा, मौसमी सिंह, मीणा देवी, बेबी, छाया, रेनू अग्रवाल, रिया सोनी, बबीता सिंह, निभा, सुधा नायक, रेनू कुमारी, सुनीता जी, रंजीता पाण्डेय, डौली जयसवाल, रुबी जायसवाल.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर व मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट

सावन की पहली सोमवारी को भी पहाड़ी बाबा की हुई थी महाआरती

आपको बता दें कि सावन की पहली सोमवारी को रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास शहर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी पहाड़ी बाबा की भव्य महाआरती की गयी थी. इसमें मुख्य अतिथि गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव और राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सोमवित माजी व विशिष्ट अतिथि रमन सिंह बंटी शामिल हुए थे. महाआरती के बाद बोल बम के जयकारे से पूरा पहाड़ी परिसर गूंजायमान हो गया था. बड़ी संख्या में भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया था. आठों सोमवारी को अलग-अलग तरह से संध्या महाआरती की जा रही है.

Also Read: सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बोले-परिजनों को मिलेगा न्याय,सीएम से जल्द कराएंगे मुलाकात

पहली सोमवारी में इनका था विशेष योगदान

इसमें नन्द किशोर सिंह चंदेल, सत्येंद्र सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, दीपक ओझा,विनय सिंह, सुनील यादव, निशांत यादव, शुभाशीष चटर्जी, अशोक यादव, संजीत सिंह, शिवाजी सिंह, जितेंद्र सिंह, सचिन कुमार, राखी कौर, उज्जवल कुमार सिन्हा, सुनील सिंह, अमित सिंह चंदेल, राणा सिंह, नितिन सिरमौर,कुंवर यस सिंह परमार, क्षितिज, राजीव पांडे, शिवम, अर्पित, सुरेंद्र सिंह, शुभम, विवेक कुमार, राहुल कुमार सिंह. महिला श्रद्धालुओं में सुचिता सिंह, नीतू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, मुस्कान पाठक, पूजा कुमारी, सूम्मी वर्मा, ज्योति सिंह, स्वप्ना चटर्जी, वीना, नीतू बजाज, अमृता शर्मा, मधु सिंह, निभा सिंह, बबीता सिंह, सुनीता शर्मा, लक्ष्मी, प्रभा शर्मा, पिंकी शर्मा, मंजू सिंह, रीना, स्वीटी सिंह, कुमकुम गुप्ता, पूनम जयसवाल उपस्थित थीं.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola