झारखंड में सरकारी नौकरियों की बहार, JSSC ने इस पद के लिए जारी किया आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन

JSSC ने अद्यौगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी के 921 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 23 जून से 22 जुलाई कर आवेदन कर सकेंगे.

विज्ञापन

झारखंड में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी अपडेट है. राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने अद्यौगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी के 921 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 23 जून से 22 जुलाई कर आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा शुल्क का भुगतान 24 जुलाई से होगा. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई तक रखी गयी है. वहीं आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन के लिए 28 से 30 जुलाई तक हो सकेगा. बता दें कि इसमें नियमित और बैकलॉग दोनों तरह के पद शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

इस प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में होगा. इसमें 3 विषयों की परीक्षा होगी. पहला पेपर में , सामान्य ज्ञान और भाषा की है. दूसरा पेपर क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा की होगी. और तीसरा पेपर तकनीकी ज्ञान का होगा. सभी प्रशन वस्तुनिष्ठ होंगे. पहला और दूसरा पेपर केवल क्वालिफायिंग होगा. जिसमें आपको 30-30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. तीसरे पेपर के आधार पर मेधा सूची निर्धारित की जाएगी. सभी पेपर 2-2 घंटे का होगा. सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे. जबकि, प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक कट जाएंगे.

क्या है आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क तौर पर 100 रुपये भुगतान करने होंगे. हालांकि, ये शुल्क सामान्य और ओबीसी के छात्रों के लिए है. अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 50 रुपये रखा गया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें किसी तरह का कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा.

क्या है आयु सीमा

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए. जबकि अधिकतम आयु 35 साल तय की गयी है. हालांकि, सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गयी है. ओबीसी 1 के लिए अधिकतम आयु जहां 37 रखी गयी है तो वहीं ओबीसी 2 की अधिकतम उम्र 38 साल होनी चाहिए. जबकि एसटी और एससी की अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गयी है.

कितना होगा वेतन

इस पद चयनित अफसरों की सैलेरी भी बेहद शानदार है. वेतन की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को पे- मैट्रिक लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये मिलेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola