Ranchi News: राजद की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा

Updated at : 05 Jan 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: राजद की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा

Ranchi News : श्रम नियोजन व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि रांची जिले में राजद के दो लाख सदस्य बनाये जायें.

विज्ञापन

रांची. श्रम नियोजन व उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि रांची जिले में राजद के दो लाख सदस्य बनाये जायें. वह प्रदेश राजद कार्यालय में रविवार को रांची जिला राजद की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर

इस मौके पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने रांची जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश दिया. कहा कि जब पार्टी मजबूत होगी, तभी हम मजबूत होंगे. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि राजद का संगठन कैसे मजबूत हो. इससे पहले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में मंत्री संजय प्रसाद यादव का स्वागत किया गया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, मनोज अग्रवाल, मुख्तार अंसारी, राम भगत, सुदेश्वर ठाकुर, मिथिलेश पासवान, मो जब्बार अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola