रांची के दो लाख कार्डधारियों को राहत: मजदूरों की हड़ताल खत्म, अब डीलरों तक पहुंचेगा राशन
20 दिनों की हड़ताल खत्म होने के बाद अनलोडिंग करते मजदूर.
रांची में राशन वितरण को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. मजदूरों की 20 दिनों से जारी हड़ताल खत्म हो गई है, जिससे अब गोदामों से डीलरों तक अनाज पहुंचना शुरू हो गया है. इसका सीधा फायदा शहर के लगभग दो लाख राशन कार्डधारियों को मिलेगा.
आपके शहर में
रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट
PDS Ration Distribution: झारखंड में रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो लाख राशन कार्डधारियों के लिए राहत भरी खबर है. शहर की पीडीएस व्यवस्था को बाधित करने वाली मजदूरों की गोदाम हड़ताल खत्म हो गई है. दो महीने के बकाया भुगतान के बाद झारखंड राज्य खाद्य निगम के मजदूरों ने काम पर वापसी कर ली है. अब गोदामों से पीडीएस डीलरों तक अनाज वितरण की प्रक्रिया फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गई है.
20 दिनों लोडिंग-अनलोडिंग का काम था ठप
बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर मजदूरों द्वारा किये गये आंदोलन और लोडिंग-अनलोडिंग कार्य ठप करने के कारण पिछले 20 दिनों से जुलाई महीने के राशन का वितरण पूरी तरह प्रभावित था. इस हड़ताल की वजह से शहर के लगभग दो लाख लाभुक राशन से वंचित हो रहे थे. मजदूरों की हड़ताल के कारण पैदा हुए गतिरोध को देखते हुए विभाग ने मामले में हस्तक्षेप किया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के झरखट्टा गांव में खुखड़ी खाने से 7 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती
अनाज लोडिंग का काम शुरू
एजेंसी से बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने के बाद मजदूरों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. सोमवार से काम पर लौटते ही मजदूरों ने गोदामों में अनाज लोडिंग का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे अब राशन का उठाव और वितरण तेजी से हो सकेगा. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर अनाज को जल्द से जल्द पीडीएस डीलरों के केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में शहर के सभी राशन कार्डधारियों को जुलाई महीने का बकाया राशन प्राप्त हो जायेगा.
इसे भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल जय प्रकाश ने माउंट कुन फतह कर रचा इतिहास, सैनिक स्कूल तिलैया से कर चुके हैं पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए