Ranchi: धनतेरस पर चर्च रोड में नो एंट्री! तीनपहिया और चारपहिया वाहनों पर रोक का प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन

धनतेरस पर रांची के मेन रोड में बदलेगा ट्रैफिक प्लान!

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनतेरस पर रांची में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए खास तैयारी. चर्च रोड में तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया है. विस्तृत ट्रैफिक प्लान जल्द जारी होगा.

विज्ञापन

Dhanteras Parking Ranchi: धनतेरस और दीपावली के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. इसी क्रम में सोमवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और ट्रैफिक डीएसपी रमाकांत रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेन रोड का निरीक्षण किया. इस दौरान जाम से निबटने, वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला स्कूल मैदान, रांची विश्वविद्यालय, वेंडर मार्केट सहित अन्य स्थानों को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाएं तलाशी गयीं. चेंबर पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि मेन रोड की चार प्रमुख गलियों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाये. इनमें विष्णु गली, लालजी हिरजी रोड, राधेश्याम गली सहित अन्य प्रमुख गली शामिल हैं. इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने और जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Ranchi Missing Case: घर से निकला 13 साल का किशोर, रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद लापता

तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक का सुझाव

धनतेरस के दौरान चर्च रोड में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मेन रोड से काली मंदिर चौक होते हुए चर्च रोड और विक्रांत चौक की ओर जाने वाले तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का सुझाव दिया गया. वहीं, चर्च रोड सेकेंड स्ट्रीट और विक्रांत चौक की ओर से आने वाले वाहनों को डॉ फतेउल्लाह रोड और वूल हाउस की ओर से निकालने का प्रस्ताव रखा गया. चेंबर और ट्रैफिक पुलिस के बीच इस बात पर सहमति बनी कि आपसी समन्वय से सभी संभावित व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सबसे उपयुक्त ट्रैफिक प्लान तैयार किया जायेगा. विस्तृत योजना धनतेरस से दो दिन पहले जारी कर उसे लागू करने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

बाजार आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो : तुलसी पटेल

चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि धनतेरस और दीपावली व्यापारियों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर हैं. चेंबर का प्रयास है कि ग्राहक बिना किसी परेशानी के बाजार पहुंचें और सुगमता से खरीदारी कर सकें. इसके लिए केवल प्रतिबंधात्मक व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक पार्किंग, वन-वे व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी जरूरी है. चेंबर के सह सचिव अमित शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाकर ऐसी व्यवस्था तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे बाजार का कारोबार प्रभावित न हो और आम लोगों को जाम से राहत मिले.

ये भी पढ़ें: Diwali Chhath Special Train: बिहार जाना आसान! झारखंड होकर चलेगी राउरकेला-झंझारपुर ट्रेन, देखें शेड्यूल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola