रांची को मिलेगा दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका, सैफ एथलटिेक्स में शामिल होंगे सात देश

आनेवाले कुछ महीनों में रांची दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. इसमें एक एथलेटिक्स का और दूसरा हॉकी का होगा. अक्टूबर या नवंबर में ये दोनों आयोजन रांची में होंगे.
रांची, दिवाकर : झारखंड की राजधानी रांची आनेवाले कुछ महीनों में दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा. इसमें एक एथलेटिक्स का और दूसरा हॉकी का होगा. रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन की ओर से इसकी मेजबानी करने का मौका दिया जा रहा है. अक्टूबर या नवंबर में ये दोनों आयोजन रांची में होंगे. इसमें साउथ एशियन एथलेटिक्स (सैफ) चैंपियनशिप और हॉकी का इंटरनेशनल इवेंट का आयोजन शामिल है. सैफ एथलेटिक्स के आयोजन की तैयारी खेल निदेशालय की ओर से की जा रही है.
सैफ एथलटिेक्स में शामिल होंगे सात देश
साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार रांची में होगा. इसमें सात देशों के 400 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रांची में शिरकत करेंगे. मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा ने बताया कि विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है. इस वर्ष के अंत तक इसका आयोजन किया जा सकता है.
पहली बार होगी हॉकी की इंटरनेशनल प्रतियोगिता
मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में इस वर्ष के अंत तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. झारखंड बनने के बाद पहली बार होगा कि हॉकी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता रांची में होगी. वर्तमान में मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकीस्टेडियम में नया ब्लू टर्फ लगाया जा रहा है. इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी सिमडेगा और रांची कर चुका है. इसके अलावा हाॅकी इंडिया लीग के पहले सीजन के कई मैच भी रांची में आयोजित हुए थे. हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट कौन सा होगा ये तो नहीं पता, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जायेगा.
Also Read: सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार व JSSC को नोटिस जारी, जानिये क्या है मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




