Ranchi News : रांची विवि : छुट्टी में भी मुख्यालय व पीजी विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : रांची विवि में 19 नवंबर 2024 से नैक दौरा के मद्देनजर विवि मुख्यालय सहित संबद्ध इकाई व पीजी विभाग में अवकाश के दौरान कार्यालय खुले रहेंगे.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि में 19 नवंबर 2024 से नैक दौरा के मद्देनजर विवि मुख्यालय सहित संबद्ध इकाई व पीजी विभाग में अवकाश के दौरान कार्यालय खुले रहेंगे. जबकि पठन-पाठन नहीं होंगे. संबंधित विभाग के अध्यक्ष को जिम्मेवारी दी गयी है कि वे शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति रोस्टर वाइज सुनिश्चित करायें. हालांकि मुख्यालय व पीजी विभाग दीपावली, भाई दूज तथा छठ (सांध्य अर्घ्य) में पूरी तरह बंद रहेंगे. कॉलेजों को इस निर्देश से अलग रखा गया है. यहां पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक अवकाश रहेंगे.

नैक टीम 19 से 21 नवंबर तक निरीक्षण करेगी

विवि में 29 अक्तूबर से नौ नवंबर तक ऑटम अवकाश की घोषणा की गयी है. जबकि नैक टीम 19 से 21 नवंबर तक विवि मुख्यालय व पीजी विभागों का निरीक्षण करेगी. इधर विवि प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नैक से निरीक्षण की तिथि बढ़ाने का भी आग्रह किया है, लेकिन अब तक नैक की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola