Ranchi News: रांची में स्कूली बच्चों ने इस तरह मनाया वन्य प्राणी सप्ताह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi News: इस प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के प्रतिभागियों और उनकी शिक्षिकाओं के अलावा परिजन भी आये थे. कार्यक्रम का आयोजन वन भवन के पलाश सभागार में किया गया. 2 अक्टूबर को 1:00 वन भवन डोरंडा से सैनिक मार्केट तक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गुरुवार से स्कूली बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएफओ वाइल्डलाइफ प्रमंडल रांची उमेश साहनी ने किया.

विज्ञापन
undefined

उमेश साहनी ने बच्चों को वन्य प्राणी के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे वन्य प्राणी हमारे दुश्मन नहीं, बल्कि मित्र होते हैं. सहायक वन संरक्षक अजीत कुमार सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी अशोक कुमार और अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

undefined

इस प्रतियोगिता में 45 स्कूलों के प्रतिभागियों और उनकी शिक्षिकाओं के अलावा परिजन भी आये थे. कार्यक्रम का आयोजन वन भवन के पलाश सभागार में किया गया. 2 अक्टूबर को 1:00 वन भवन डोरंडा से सैनिक मार्केट तक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया है.

undefined

10 अक्टूबर को सफल प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण किया जायेगा. वन विभाग के सचिव एल खियांगते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. वन सचिव के अलावा अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola