झारखंड : रांची एसएसपी ने 7 इंस्पेक्टर्स को किया रिलीव, जानें कौन कहां गये

Updated:
विज्ञापन

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने रांची जिलाबल के सात इंस्पेक्टर्स को विरमित किया है. इन सात इंस्पेक्टर्स को रांची जिले से अन्य जिलों में पिछले दिनों तबादला किया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand Transfer-Posting News: रांची जिले के सात इंस्पेक्टर्स (पुलिस निरीक्षक) को एसएसपी किशोर कौशल ने विरमित किया है. बता दें कि इन सभी इंस्पेक्टर का तबादला पिछले दिनों हुआ था. इन इंस्पेक्टर्स में राजीव रंजन लाल, अहमद अली, रमेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सपन कुमार महथा, राजीव कुमार और नवल किशोर प्रसाद शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक

एसएसपी द्वारा बताया गया कि पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) के कार्यालय आदेश के आलोक में 25 अप्रैल, 2023 को राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक आयोजित हुई थी. इस बैठक में रांची जिलाबल में पदस्थापित सात इंस्पेक्टर को स्थानांतरित करते हुए विभिन्न थानों में पदस्थापित किया गया था. इसी आलोक में इन सात इंस्पेक्टर को एक मई, 2023 से विरमित करने का आदेश दिया गया.

Also Read: झारखंड : उत्कृष्ट कार्य करनेवाले खूंटी के 30 पुलिसकर्मी सम्मानित, पुलिस-पब्लिग के बीच बेहतर संबंध पर जोर

जानें कौन कहां गये

नाम : वर्तमान पदस्थापन : स्थानांतरिक जिला/इकाई

राजीव रंजन लाल : रांची जिलाबल : चाईबासा जिलाबल, पश्चिमी सिहंभूम

अहमद अली : रांची जिलाबल : अप0अनु0 विभाग, रांची

रमेश कुमार सिंह : रांची जिलाबल : सीटीसी, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम

राजेश कुमार सिन्हा : रांची जिलाबल : अप0अनु0 विभाग, रांची

सपन कुमार महथा : रांची जिलाबल : गोड्डा जिलाबल

राजीव कुमार : रांची जिलाबल : देवघर जिलाबल

नवल किशोर प्रसाद : रांची जिलाबल : अप0अनु0 विभाग, रांची.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola