रांची के जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, रथ मेला की तैयारियों का किया निरीक्षण, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जगन्नाथपुर में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री संजय सेठ व अन्य बीजेपी कार्यकर्ता

जगन्नाथपुर में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री संजय सेठ व अन्य बीजेपी कार्यकर्ता

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर रथ मेला की तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता पर गहन चर्चा की.

विज्ञापन

रांची से राज कौशिक की रिपोर्ट

Ranchi Rath yatra 2026, रांची : रांची की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े भव्य जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ खुद एक्शन में आ गए हैं. गुरुवार को उन्होंने धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर परिसर का दौरा किया और आगामी रथ यात्रा व मेले की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ रांची की महापौर (मेयर) रोशनी खलखो और जगन्नाथपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एन. एन. पांडेय भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

अधिकारियों और ट्रस्ट के साथ भी की बैठक

निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने मंदिर ट्रस्ट और मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की. बैठक में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की अचूक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, बिना बाधा के बिजली-पेयजल आपूर्ति, मुस्तैद पार्किंग व्यवस्था और पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर गहन चर्चा हुई. संजय सेठ ने जोर देकर कहा कि रथ मेला झारखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत का एक महापर्व है, इसलिए सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर तालमेल (Coordination) बनाकर काम करना होगा.

ये भी पढ़ें: रांची यूनिवर्सिटी के अस्थायी टीचरों को हाईकोर्ट से मिली संजीवनी, अंतिम फैसला आने तक नहीं जाएगी नौकरी

"श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समय पर पूरी हों सभी तैयारियां"

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अधिकारियों और समिति के सदस्यों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं. उन्होंने मेला समिति के सदस्यों से जमीनी स्तर के सुझाव भी लिए और केंद्र व राज्य प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया.

बैठक में मेयर, पार्षद और भाजपा नेताओं सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

इस निरीक्षण और बैठक के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही. मौके पर मुख्य रूप से कमल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, उमेश तिवारी, पार्षद श्रीमती सुचिता रानी, अवधेश ठाकुर, नीलम चौधरी, रामजी प्रसाद, कामेश्वर सिंह, दीपक लोहार, सुबोध सिंह, मेघा उरांव, राजेश पोषण, श्याम सिंह, कन्हैया सिंह, चंदन पटेल और रविंद्र कुमार सहित मंदिर ट्रस्ट और रथ मेला समिति के कई अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बलबल पहुंचे, मां बागेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola