ePaper

झारखंड की राजधानी रांची में भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 14 Sep 2023 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग ने कई अन्य जिलों में भी बारिश एवं वर्षापात का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसकी रिपोर्ट रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर में भारी बारिश शुरू हो गई. कई अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. उन सभी जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार (14 अगस्त) को सुबह से कई अलर्ट जारी किए हैं. अब तक जो अलर्ट जारी किए गए हैं, उसमें पलामू, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो और धनबाद जिले में वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान लोग घरों से बाहर न निकलें.

दोपहर में काले बादलों ने रांची में डेरा डाला

दोपहर पौने तीन बजे ही राजधानी रांची में काले बादलों ने डेरा डाल दिया. थोड़ी ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. हालांकि, बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद हवा का चलना बंद हो गया. रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य में कुछ जगहों पर मेघ गरजेंगे. बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहना चाहिए.

झारखंड में मानसून की गतिविधियां सामान्य

मौसम विभाग ने झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी है. इसका मतलब यह है कि पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा के अलावा गुमला और लोहरदगा में भी बारिश होने के आसार हैं. 14 सितंबर के बाद 15 सितंबर को भी सूबे के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात होने की आशंका है. इस दिन पश्चिमी तथा मध्य भागों में वर्षा होगी. 16 सितंबर को भी झारखंड में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं.

शनिवार (16 सितंबर) को राज्य में कहीं-कहीं बादल छाये रहेंगे. बादल के गरजने और वज्रपात होने की भी संभावना है. इस दौरान बारिश होने के भी आसार हैं. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य में सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. उन्हंने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि इसके बाद अगले दो दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. रांची के मौसम के बारे में पूछे जाने उन्होंने बताया कि 14 सितंबर से 18 सितंबर तक राजधानी में बारिश होती रहेगी. कभी दिन में एक बार तो कभी दो बार या उससे अधिक भी वर्षा हो सकती है.

15 सितंबर को भी रांची में होगी वर्षा

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा रांची में होगी. 16 और 17 सितंबर को एक या दो बार मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. उन्होंने बताया कि रांची में अधिकतम तापमान अभी 27 डिग्री सेंटीग्रेड है, जिसके 29 डिग्री तक जाने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री है, जिसके इस सप्ताह 23 डिग्री तक रहने की संभावना है.

ओडिशा और बंगाल के तटवर्ती इलाकों में लो प्रेशर एरिया

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों के पास लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. अगले दो दिनों में इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पहुंचने के संकेत हैं. वहीं, मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर, मध्यप्रदेश के शिवपुरी, सीधी और झारखंड जमशेदपुर से गुजर रहा है, जिसकी वजह से झारखंड में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है.

सबसे अधिक वर्षा गढ़वा के मेराल में हुई

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी हुई है. सबसे अधिक वर्षा 77.2 मिलीमीटर गढ़वा जिले के मेराल में रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: जमशेदपुर से गुजर रहा है मानसून, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कब होगी बारिश
Also Read: IMD Heavy Rain Alert: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Also Read: VIDEO: अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का हाल, बता रहे हैं अभिषेक आनंद
Also Read: झारखंड में 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola