ePaper

ईद उल अजहा से पहले आया रांची पुलिस का दिशा-निर्देश, कंट्रोल रूम का व्हाट्सऐप नंबर जारी

Updated at : 28 Jun 2023 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
ईद उल अजहा से पहले आया रांची पुलिस का दिशा-निर्देश, कंट्रोल रूम का व्हाट्सऐप नंबर जारी

ईद उल अजहा यानी बकरीद के त्योहार से पहले रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क है. पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या गलत सूचना को सोशल मीडिया में शेयर नहीं करेगा. लोगों से शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने में मदद की अपील भी की है.

विज्ञापन

झारखंड में बृहस्पतिवार (29 जून) को ईद उल अजहा (बकरीद) से पहले पुलिस ने जरूरी तैयारी कर ली है. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. बुधवार (28 जून) को पुलिस की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं. इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के ह्वाट्सऐप का नंबर भी जारी किया. इसके साथ ही लोगों से कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना फोन करके 112 नंबर पर दे सकते हैं.

रांची के लोगों से पुलिस की विशेष अपील

पुलिस ने बकरीद के त्योहार को देखते हुए लोगों से विशेष अपील की है. इसमें कहा गया है कि आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ इस त्योहार को मनायें. सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखें. शांति व्यवस्था भंग न हो, इसका भी ख्याल रखें. रांची पुलिस ने सोशल मीडिया में सूचना शेयर करने को लेकर भी सतर्क किया है.

तथ्यहीन, भ्रामक और झूठी सूचना शेयर न करें

पुलिस ने रांची के लोगों के लिए जो अपील जारी की है, उसमें कहा है कि किसी भी प्रकार के तथ्यहीन, भ्रामक और झूठी सूचना शेयर न करें. कोई भी भ्रामक फोटो या वीडियो शेयर न करें. किसी भी धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें एवं किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

अप्रिय घटना की सूचना रांची पुलिस को व्हाट्सऐप पर दें

पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी अप्रिय घटना या अप्रिय घटना के प्रयास की सूचना मिले, कोई असामाजिक तत्व किसी असामाजिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहा हो या उसकी कोशिश कर रहा हो, तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें. इसके लिए कंट्रोल रूम का व्हाट्सऐप नंबर 6299423768 जारी किया है. अगर व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इसकी सूचना 112 पर कॉल करके भी दे सकते हैं.

रांची पुलिस ने नागरिकों से मांगा सहयोग

अगर आप रांची पुलिस से संपर्क करना चाहते हैं, तो आप रांची पुलिस के ट्विटर अकाउंट @ranchipolice और उसके फेसबुक पेज पर भी सूचना साझा कर सकते हैं. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि नागरिक की सूचना पर रांची पुलिस अविलंब कार्रवाई करेगी. पुलिस ने रांची शहर में शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

Also Read: Jharkhand News: ईद को लेकर रांची मेन रोड का रूट डायवर्ट, इस रास्ते से आ-जा सकेंगे वाहन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola