रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल जल्द, जानें पटरी पर कब से दौड़ेगी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल जल्द ही शुरू होने वाला है. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन की 8 बोगियों वाला नया कार रैक आज यानी की 06 जून को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

Ranchi Patna Vande Bharat Train: झारखंड-बिहार रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रांची-पटना ���ंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जल्द ही शुरू होने वाला है. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन की 8 बोगियों वाला नया कार रैक आज यानी की 06 जून को पटना के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाएगा. इसके बाद इस ट्रेन का ट्रायल रन कराया जाएगा. बता दें कि यह रैक चेन्नई से पटना के लिए रविवार को ही निकल चुकी थी.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रैक पहुंचने के बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस की तारीख तय होगी. और तीन से चार दिन के अंदर ही पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी. फिलहाल जून महीने के दूसरे हफ्ते में इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को चलाने की तैयारी है. जल्द ही आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा की जाएगी. उससे पहले पटना से रांची तक रेलवे ट्रैक पर संरक्षा मानकों को दुरुस्त किया जा रहा है.

बता दें कि ट्रायल रन के दौरान तकनीकी पक्ष और संरक्षा के पहलुओं की बारीकी से जांच होगी. राजेंद्र नगर कॉम्प्लेक्स में पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का सेकेंडरी मेंटेनेंस होगा. वहीं, इसका प्राथमिक मेंटेनेंस झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा. नए कोच के आने के बाद इसका तकनीकी परीक्षण भी किया जाएगा. इसके बाद इसका पटना से रांची के बीच ट्रायल रन कराया जाएगा. इसके बाद ही ट्रेन की शुरूआत की जाएगी.

बता दें कि यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी. साथ ही इसमें कुल 18 बोगी होने की बात कही जा रही है. वहीं, वंदे भारत को 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है. वंदे भारत ट्रेन में तैनात होने वाले अलग-अलग कैटेगरी के कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा और ये पटना से रांची के बीच पांच स्टेशनों पर रुकेगी.

15 जून तक हर राज्य में वंदे भारत ट्रेन दौड़ने लगेगी. अगर रेल मंत्री का यह बयान धरातल पर उतरता है तो झारखंड बिहार के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत 15 जून तक हो जाएगी. बता दें कि स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस रांची और पटना के बीच चलने वाली इन राज्यों की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी. इस ट्रेन का रूट लगभग तय कर लिया गया है. हालांकि, इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभितक निकलकर सामने नहीं आ पाया है.

Also Read: झारखंड : आकार लेने लगा रातू रोड फ्लाइओवर, देखें तस्वीरें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola