IRCTC News: पटना जनशताब्दी का समय बदला, राजधानी समेत रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

IRCTC News|Indian Railways|दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि पूर्व मध्य रेलवे के गोमो एवं मानपुर रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से लिंक रेक परिवर्तित मार्ग से चल रही है. इसलिए ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है.
IRCTC News|Indian Railways|रांची से पटना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का समय बदल दिया गया है. बुधवार (26 अक्टूबर) को यह ट्रेन अपने तय समय से तीन घंटे विलंब से रवाना होगी. ट्रेन दिन में 2:25 बजे रवाना होती है, लेकिन आज यह ट्रेन शाम 5:25 बजे रवाना होगी. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची के रांची और हटिया स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये हैं. इसमें 20839 रांची–नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल है.
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि पूर्व मध्य रेलवे के गोमो एवं मानपुर रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से लिंक रेक परिवर्तित मार्ग से चल रही है. इसलिए ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 17:25 बजे रांची से पटना के लिए रवाना होगी. रांची या हटिया स्टेशन से खुलने वाली कम से कम आधा दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
-
ट्रेन संख्या 20839 रांची–नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची-बोकारो स्टील सिटी–राजाबेरा की बजाय परिवर्तित मार्ग रांची-टोरी होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग गया-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-रांची की जगह गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी- रांची के रास्ते चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची-बोकारो स्टील सिटी-गोमो-गया के स्थान पर रांची-टोरी-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-गया के रास्ते चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा-गया–पटना–दीनकर ग्राम सिमरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा–कतरासगढ़–धनबाद–प्रधान खांटा–कुलटी– झाझा–किउल-दीनकर ग्राम सिमरिया होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गया–गोमो–बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी–लोहरदगा–रांची होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 12817 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग बोकारो स्टील सिटी–राजाबेरा–गोमो की जगह परिवर्तित मार्ग मूरी–बरकाकाना होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग हटिया–मूरी-बोकारो स्टील सिटी–राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हटिया–मूरी–बरकाकाना होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18609 रांची–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रांची–मूरी-बोकारो स्टील सिटी–राजाबेरा–गया–पंडित दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची–लोहरदगा–टोरी–गढ़वा रोड–सोन नगर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गया–गोमो-राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया–डेहरी ऑन सोन–गढ़वा रोड–टोरी होकर चलेगी.
-
ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहर टर्मिनल–रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 26 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गया–राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोन नगर–गढ़वा रोड–टोरी होकर चलेगी.
-
12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं-गया-किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
-
12302 नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं-गया-किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते जायेगी.
-
22824 नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सोननगर-गढ़वा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी.
-
12941 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
-
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगा.
-
12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगा.
-
12365 पटना-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-सोननगर-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते चलेगी.
-
पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग गया-गोमो-बोकारो स्टील सिटी-रांची की बजाय परिवर्तित मार्ग गया-सोननगर-गढ़वा रोड-टोरी होकर चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




