Ranchi Community Hall Booking: शादी-पार्टी के लिए नहीं लगाने होंगे निगम के चक्कर, घर बैठे ऐसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

रांची नगर निगम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में सामुदायिक भवनों की बुकिंग हुई आसान! नगर निगम ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा, जिससे आप घर बैठे शादी-पार्टी के लिए किफायती दर पर बुक कर सकेंगे.

विज्ञापन

Ranchi Community Hall Booking. रांची के लोगों के लिए एक खुशखबरी है. अब विवाह, पारिवारिक, सामाजिक या धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सामुदायिक भवन बुक कराना आसान हो गया है. नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रांची नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ दिया है. इसके तहत लोग घर बैठे अपनी पसंद की तारीख पर उपलब्ध सामुदायिक भवन की बुकिंग कर सकेंगे. खास बात यह है कि निजी बैंक्वेट हॉल के मुकाबले लोगों को किफायती दरों पर आयोजन स्थल उपलब्ध कराने का विकल्प मिलेगा.

विज्ञापन

पहले चरण में इन वार्डों के सामुदायिक भवन ऑनलाइन बुकिंग से जुड़े

रांची नगर निगम ने पहले चरण में शहर के पांच सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से जोड़ा है. इनमें वार्ड संख्या-14 के इंदिरा गांधी चौक और मुकचुन्द टोली, वार्ड-18 के इंस्ट जेल रोड, वार्ड-36 के डीबडीह तालाब और वार्ड-44 के इदरीसिया जलसा हॉल स्थित सामुदायिक भवन शामिल हैं. इसके अलावा पारस टोली, वार्ड-52 हैसाग और डोरंडा के ग्वाला टोली, मजार रोड स्थित इस्लामिया कम्युनिटी हॉल को भी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम किया गया है.

शादी और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगा सस्ता विकल्प

नगर निगम की इस पहल से शहरवासियों को विवाह समारोह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रम और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए किफायती जगह मिल सकेगी. अक्सर निजी बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल की बुकिंग पर लोगों को अधिक खर्च करना पड़ता है. ऐसे में नगर निगम के सामुदायिक भवन लोगों के लिए एक सस्ता विकल्प बन सकते हैं. ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से बुकिंग प्रक्रिया भी आसान होगी और लोग अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुन सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand 108 Ambulance Strike: कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री की चेतावनी, मरीज की मौत हुई तो होगी कार्रवाई

ऐसे करें घर बैठे सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग

रांची नगर निगम ने सामुदायिक भवनों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके लिए लोगों को नीचे दी गई प्रक्रिया अपनानी होगी.

  1. सबसे पहले नगर निगम के पोर्टल https://apnaranchi.rsccl.in/ पर जाएं.
  2. सामुदायिक भवनों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें.
  3. अपनी जरूरत के अनुसार उपलब्ध भवन का चयन करें.
  4. आयोजन की तारीख अपनी सुविधा के अनुसार चुनें.
  5. इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें.

ये भी पढ़ें: Ranchi Nagar Nigam Alert: टैक्स कलेक्टर बनकर घरों में घुस रहे वाटर मीटर चोर, निगम का अलर्ट जारी

अपना रांची ऐप से भी कर सकेंगे बुकिंग

नगर निगम की ओर से सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपना रांची ऐप की सुविधा भी दी गई है. शहरवासी मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भवनों की उपलब्धता देख सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कर सकते हैं.

नगर निगम ने लोगों से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है. इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी, आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि लोगों को विवाह और अन्य आयोजनों के लिए किफायती स्थान उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें: विदेश से MBBS करने वालों को भी मिलेगा स्टाइपेंड, तीन साल का बकाया भी देगी झारखंड सरकार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola