रांची के DTO कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की भारी कमी, लोगों के काम में हो रहा विलंब

Updated:
विज्ञापन

पहले की तुलना में डीटीओ कार्यालय में काम कई गुना बढ़ गया है. वर्तमान में सभी प्रकार के वाहनों को मिला कर हर माह लगभग 8,800 वाहनों की बिक्री हो रही है.

विज्ञापन

रांची : रांची डीटीओ कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी की कमी से कई काम प्रभावित हो रहा है. हाल यह है कि एक-एक कर्मियों पर काम का अधिक बोझ है. इस कारण लोगों के काम में विलंब हो रहा है. 1972 में लिपिकों के स्वीकृत पदों की संख्या नौ थी, हाल यह है कि आज भी स्वीकृत पदों की संख्या नहीं बढ़ी है. वर्तमान में कार्यालय में स्वीकृत पदों की तुलना में मात्र तीन लिपिक ही कार्यरत हैं. साथ ही एक डीटीओ के भरोसे ही राजधानी में काम चल रहा है. जबकि, यहां पर एडीटीओ की भी जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम कई गुना बढ़ा, लेकिन स्वीकृत पद भी नहीं भरा

पहले की तुलना में डीटीओ कार्यालय में काम कई गुना बढ़ गया है. वर्तमान में सभी प्रकार के वाहनों को मिला कर हर माह लगभग 8,800 वाहनों की बिक्री हो रही है. यही नहीं, एक चपरासी और एक रात्रि प्रहरी का पद भी स्वीकृत है. लेकिन, यह पद भी कई सालों से खाली है. जबकि, आउटसोर्सिंग से कुल 13 कर्मी काम कर रहे हैं. यह डाटा इंट्री ऑपरेटर हैं. जबकि, कार्यालय में और भी ऑपरेटर की जरूरत है.

Also Read: रांची के प्रमुख चौराहे होंगे लेफ्ट फ्री, सड़क सुरक्षा की बैठक में DTO ने दिया निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola