Malkhamb: रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को बंगीय सांस्कृति परिषद धुर्वा में किया गया.

विज्ञापन

रांची. रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका मलखंब प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को बंगीय सांस्कृति परिषद धुर्वा में किया गया. उदघाटन संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने किया. प्रतियोगिता के पोल मलखंब अंडर-14 बालक वर्ग में सत्यवीर कुमार दास पहले, प्रिंस कुमार दूसरे और विवेक गोराइ तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-18 बालक वर्ग में रोहण कुमार पहले, सन्नी कुमार दूसरे और आदित्य कच्छप तीसरे स्थान पर रहे. अंडर-14 बालिका वर्ग में अमिका कुमारी पहले, निधि कुमारी दूसरे और गुड़िया कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. वहीं रोप मलखंब अंडर-14 बालिका वर्ग में हंसिका कुमारी, अन्नू कुमारी दूसरे और सोनाली कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. समापन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी के निदेशक डॉ अजय झा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola