ePaper

Ramgarh By Election Result: पोस्टल वोट में जीतीं आजसू की सुनीता चौधरी, जानें रामगढ़ में किसको कितने वोट मिले

Updated at : 02 Mar 2023 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh By Election Result: पोस्टल वोट में जीतीं आजसू की सुनीता चौधरी, जानें रामगढ़ में किसको कितने वोट मिले

Ramgarh By Election Result|रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो समेत कुल 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.

विज्ञापन

Ramgarh By Election Result: झारखंड राज्य की एकमात्र रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है. चार राउंड की गिनती के बाद रामगढ़ के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी और आजसू की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो पर 16 हजार से अधिक मतों की बढ़त हासिल कर ली है. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई. इसमें सबसे ज्यादा वोट आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को ही मिले. पोस्टल वोट के मामले में बजरंग महतो को 46 वोट मिले, जो कुल पोस्टल वोट का 36.5 फीसदी है. वहीं, सुनीता चौधरी ने 54.1 फीसदी पोस्टल वोट हासिल किये.

रामगढ़ उपचुनाव में 18 उम्मीदवारों ने आजमाया भाग्य

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो समेत कुल 18 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. इनमें से 9 उम्मीदवारों को पोस्टल वोट मिले हैं, जबकि 9 लोगों को एक भी पोस्टल वोट नहीं मिला. सुनीता चौधरी और बजरंग महतो के अलावा जिन प्रत्याशियों के खाते में पोस्टल वोट आये, उनके नाम युगन कुमार, संतोष कुमार महतो, अजित कुमार, कामदेव महतो, मनोज कुमार बेदिया, महिपाल महतो और रामावतार महतो हैं.

Also Read: Ramgarh By-Election Result Live: सुनीता चौधरी के बढ़त बनाये रखने से उत्साहित हैं कार्यकर्ता,झंडों से पटा इलाका

निर्दलीय उम्मीदवारों को भी मिले पोस्टल वोट

सुनीता और बजरंग के बाद सबसे ज्यादा 3 पोस्टल वोट निर्दलीय उम्मीदवार रामावतार महतो के खाते में आये. नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी युगन कुमार को 2, निर्दलीय उम्मीदवार अजित कुमार को 2, झारखंड पार्टी के संतोष कुमार महतो को 1, निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कामदेव महतो को 1, मनोज कुमार बेदिया को 1, महिपाल महतो को 1 वोट मिला. सुलेंदर महतो, सहदेव कुमार, रंजीत महतो, प्रदीप कुमार, पांडव कुमार महतो, धनंजय कुमार पुटुश, तुलेश्वर कुमार पासवान और इमाम सफी को एक भी पोस्टल वोट नहीं मिला. पोस्टल वोटर्स में से किसी ने नोटा (NOTA) का बटन नहीं दबाया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola