सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के मालिक राकेश प्रसाद का कोरोना से निधन, होम आइसोलेशन पर थे

Updated:
विज्ञापन

सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के मालिक राकेश प्रसाद का निधन

विज्ञापन

रांची : सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल के मालिक राकेश प्रसाद उर्फ रॉकी (49 वर्ष) का रविवार की सुबह कोरोना से निधन हो गया. कोरोना पॉजिटिव होने पर वह होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे थे. सिविल सर्जन कार्यालय के कोविड सेल में उनकी अंतिम रिपोर्ट पॉजिटिव बतायी गयी है. सूत्रों की मानें तो उनकी तीसरी जांच तीन सितंबर को डॉ एस शरण लैब में करायी गयी थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाये गये थे. वहीं पूर्व में दो बार उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सेंटेविटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरोें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की मानें तो उनका शरीर ठंडा हो गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था मौत कुछ समय पहले ही हो गयी थी.

वह अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी, मां व तीन भाइयों को छोड़ गये हैं. दो भाई विदेश व एक भाई चंडीगढ़ में रहते हैं. चंडीगढ़ वाले भाई रांची पहुंच गये हैं. वहीं, रविवार को हरमू में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान हितेश, गुंजन सिंह, दिलीप, श्याम, विकास, प्रणव, संजय आदि उपस्थित थे.

POSTED BY : SAMEER ORAON

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola