राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के मंदिरों में की पूजा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू नेआज रायरंगपुर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना की. उन्होंने जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर, लक्ष्मी मंदिर आदि में माथा टेका. यहां उन्होंने झाडू लगा कर सफाई की.

विज्ञापन

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर से रायसीना (दिल्ली) की उड़ान भरने की तैयारी में है. मंगलवार को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के रूप में नाम घेषित होने के बाद आज उन्होंने रायरंगपुर के विभिन्न मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना की. उन्होंने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, शनी मंदिर आदि पहुंच कर माथा टेका. यहां उन्होंने खुद ही ही मंदिर परिसर में झाडू लगा कर साफ सफाई की. साथ ही पूजा अर्चना की. मालूम हो कि ओड़िशा में मंत्री व झारखंड में राज्यपाल रहते हुए भी द्रौपदी मुर्मू अक्सर रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में जाती रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola