YOGA: पायल कुमारी बनी चैंपियन ऑफ चैंपियंस

Updated:
विज्ञापन

रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप सोमवार को गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

रांची जिला योग चैंपियनशिप संपन्न रांची. रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप सोमवार को गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े में संपन्न हुआ. इसमें पायल कुमार को चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब मिला. वहीं गुरु नानक स्कूल की सायना कुमारी को योग कुमारी, अधिराज को योग कुमार, सरिता कुमारी को योग सुंदरी और पिंटू कुमार को योग श्री से नवाजा गया. प्रतियोगिता में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया. इन स्पर्धा में अमन कुमार पांडेय, रूपश्री शर्मा, विश्वास थापा, संचिता राय, श्री वंश मुखर्जी, अकांक्षा कुमारी, अधिराज, पायल कर्मकार, अंशिका रानी राय, कृष्ण कन्हैया, मोहित कुमार, निशा रजवार, सरिता कमारी, निशांत कुमार, काजल कुमारी, रोशन प्रसाद, नंदकिशोर शर्मा, रजनीश शर्मा, चंदन कुमार सिंह व रंजन किशोर ने पदक प्राप्त किया. खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज, स्कूल के अध्यक्ष रणजीत सिंह, रजनी बख्शी, सुशांत भट्ट, संजय कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola