पेरिस ओलिंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 2024: रांची को एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मिली मेजबानी

Updated:
विज्ञापन

ओलिंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय टीम 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक रांची में ही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी. टूर्नामेंट में घरेलू टीम का सामना जापान, चीन, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड से होगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड समेत पूरे देश के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी. नये साल में रांची में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप होगी, जो 2024 में पेरिस में होनेवाले ओलिंपिक के लिए क्वालीफाइंग चैंपियनशिप होगी. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने महिला ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी भारत (रांची) को सौंपी है. पहले यह क्वालीफायर चीन के चांगझोउ में होना था, लेकिन अब 13 से 19 जनवरी तक इसका आयोजन रांची (मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम) में होगा. हाल ही में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरे स्थान पर रही थी और पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने से चूक गयी थी. अब रांची में होनेवाले क्वालीफायर से भारतीय महिला हॉकी टीम के पास पेरिस ओलिंपिक का टिकट कटाने का मौका होगा. इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के अलावा सात देश हिस्सा लेंगे, जिनमें से शीर्ष तीन अगले साल के ओलिंपिक में अपनी जगह पक्की करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मस्कट व वेलेंसिया में होंगे ओलिंपिक क्वालीफायर

एफआइएच के अन्य ओलिंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष, 15-21 जनवरी, 2024) और वेलेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष, 13-21 जनवरी, 2024) में खेले जायेंगे. भारत हांगझोउ एशियाई खेलों की महिला हॉकी सेमीफाइनल में मेजबान चीन से 0-4 से हार गया था. टीम को इसके बाद जापान को 2-1 से हरा कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

Also Read: झारखंड: कोडरमा फूड प्वाइजनिंग मामले में डीसी ने लिया एक्शन, सिविल सर्जन को शोकॉज, हटाए गए प्रभारी डीएस

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भी 27 से रांची में

ओलिंपिक क्वालीफायर से पहले भारतीय टीम 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक रांची में ही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेगी. टूर्नामेंट में घरेलू टीम का सामना जापान, चीन, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड से होगा.

Also Read: PHOTOS: रांची के बुंडू में सजा मां दुर्गे का दरबार, देखते बन रहा दुर्गा पूजा का उल्लास

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- सम्मान की बात

रांची को महिला एफआइएच हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर की मेजबानी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में वैश्विक हॉकी बिरादरी का स्वागत करना सम्मान की बात है. हम आनेवाले समय में कुछ सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं.

Also Read: PHOTOS: रांची के अनगड़ा में देखते बन रही है दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक, मां की आराधना में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola