सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

सिल्ली-रांची मुख्य मार्ग में बूढ़ाआम बांका पुल के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

सिल्ली.

सिल्ली-रांची मुख्य मार्ग में बूढ़ाआम बांका पुल के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक रांची के धुर्वा आदर्श नगर निवासी जयप्रकाश कुमार और कृष्णा सोनी बाइक से सिल्ली से रांची की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बांका पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. जिससे जयप्रकाश कुमार (38) कुमार व कृष्णा सोनी (27) गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सिल्ली सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने जयप्रकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा कृष्णा को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola