RANCHI NEWS : चीनी दूतावास के प्रतिनिधियों ने झारखंड में हो रहे निवेश के बारे में जाना

Updated:
विज्ञापन

चाइनीज कांसुलेट जनरल, कोलकाता के सू वी ने रांची प्रवास के दौरान शुक्रवार को चेंबर भवन में झारखंड चेंबर के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड की अर्थव्यवस्था और विकास की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). चाइनीज कांसुलेट जनरल, कोलकाता के सू वी ने रांची प्रवास के दौरान शुक्रवार को चेंबर भवन में झारखंड चेंबर के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. मुलाकात के दौरान झारखंड की अर्थव्यवस्था और विकास की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई. साथ ही सुझावों का आदान-प्रदान किया गया. चाइनीज कांसुलेट जेनरल, कोलकाता के सू वी ने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत के विभिन्न सेक्टर की राय जानने के लिए उन्होंने रांची का दौरा किया है. उन्होंने जानकारी ली कि झारखंड में किस देश से अधिक निवेश स्थापित हो रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चाइना में लगातार रिफॉर्म के प्रयास हो रहे हैं, जिसका वैश्विक स्तर पर लाभ लिया जा सकता है. चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने माइनिंग, प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, सिल्क, वन उत्पाद, हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में झारखंड के बढ़ते कदम पर संतोष जताया. मौके पर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, विकास विजयवर्गीय, चाइनीज कांसुलेट जनरल, कोलकाता के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola