भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शपथ ग्रहण समारोह
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग व भारथी काॅलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
मांडर.
भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग व भारथी काॅलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्लिनिकल डायरेक्टर डाॅ निधि निकुंज, फ्रेया अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ प्रवीर नारायण सिंह ने दीप जलाकर की. नर्सिंग के छात्रों ने सेवा समर्पण और ईमानदारी की नाइटिंगेल शपथ ली. मुख्य अतिथि ने नर्सिंग के पेशे को सेवा और त्याग का सर्वोच्च उदाहरण बताया. कहा कि एक नर्स केवल रोगियों का उपचार ही नहीं करती, बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहारा भी प्रदान करती है. महाविद्यालय के शैक्षणिक सचिव डाॅ दीपाली पराशर ने नर्सिंग के छात्रों को अनुशासन, संवेदनशीलता और पेशेवर नैतिकता का पालन करने का संदेश दिया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. मौके पर प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डाॅ किशोर कुल्लू, रिंची अस्पताल के सीएमओ डाॅ आनंद कुमार सिंह, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सीमा किंडो, एचआर पापिया कोनार, रानी अस्पताल रांची की एचआर सुमिता तिवारी, महाविद्यालय की अध्यक्ष छवि सिन्हा, सचिव नितिन परासर, प्राचार्या निहारिका श्रीवास्तव, उप प्राचार्या अंजेला गाड़ी, रश्मि तिर्की, सुषमा कुमारी, अब्दाल अंसारी, विदिशा देवनाथ, दीप्सा कर्माकार, मोनिका बाड़ा, चिरंजीव कुमार, श्वेता पांड्या, पूर्णिमा कुमारी, लवकुश कुमार, शशिभूषण जायसवाल, मनीषा कुमारी, अल्का कुमारी, तुलसी दास सहित अन्य मौजूद थे.मांडर 1, समारोह में उपस्थित अतिथि व छात्राएं.B
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन