क्रिसमस के मौके पर रांची में लगा न्यू ईयर मेला, मोरहाबादी के चिल्ड्रेंस पार्क में खूब झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में क्रिसमस के मौके पर न्यू ईयर मेला का आगाज हुआ. ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थित न्यू चिल्ड्रेंस पार्क में टीम एस ने नये अंदाज में नये वर्ष 2023 का आगाज करने की तैयारी की है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड की राजधानी रांची में क्रिसमस के मौके पर न्यू ईयर मेला का आगाज हुआ. ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में स्थित शहीद संकल्प चिल्ड्रेंस पार्क में टीम एस ने नये अंदाज में नये वर्ष 2023 का आगाज करने की तैयारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

टीम एस ने शहीद संकल्प चिल्ड्रेंस पार्क में न्यू ईयर मेला का आयोजन किया है, जिसमें अनोखे स्टॉल्स लगाये गये हैं. बच्चों से बड़ों तक के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया है. साथ ही दर्शकों के लिए मोनरंजक कार्यक्रमों की व्यवस्था की है.

undefined

क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को शहीद संकल्प चिल्ड्रेंस पार्क में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कई लोगों ने अपनी कविता का पाठ किया. शायरी भी सुनायी. अभिव्यक्ति ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक किया, जिसे काफी पसंद किया गया.

undefined

स्ट्रेंजर बैंड की ओर से लाइव सिंगिंग कार्यक्रम पेश किया गया. आने वाले दिनों में सभी के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें कोई भी हिस्सा ले सकेगा. इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोग इस लिंक (https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeniQW0gNXwgD7lrOFrRlOFQB86mSiGxGc0_N90kXJHBEsX0A/viewform?usp=sf_link) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola