एक करोड़ के इनामी नक्सली की पत्नी शीला मरांडी रिम्स में भरती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2022 7:50 AM
एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी उर्फ शीला हांसदा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गयी है. तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स में भरती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी जांच की़. शीला मरांडी को भरती कराये जाने के बाद रिम्स की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.
रांची : एक करोड़ की इनामी नक्सली प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी उर्फ शीला हांसदा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गयी है. तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स में भरती कराया गया है. डॉक्टरों ने उनकी जांच की़. शीला मरांडी को भरती कराये जाने के बाद रिम्स की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. शीला मरांडी को भरती कराये जाने के बाद सुरक्षा का जायजा लेने सिटी एसपी अंशुमान कुमार रिम्स पहुंचे. शीला मरांडी को क्या हुआ इसके संबंध में सिटी एसपी को चिकित्सकों ने बताया कि सारा कुछ जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. सुरक्षा का जायजा लेने के बाद रात 12 बजे सिटी एसपी रिम्स से निकले. गौरतलब है कि गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद नवंबर 2021 में भी शीला मरांडी का तबीयत खराब हुआ था. उस समय भी उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भरती कराया गया था. उन्हें पहले से थाइराइड तथा शुगर की समस्या है.
64 वर्षीय शीला मरांडी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य तथा नारी मुक्ति संघ की प्रमुख रह चुकी है. इनके पति प्रशांत बोस माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव रहे हैं. प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को ‘बूढ़ा’ के नाम से जाना जाता है. प्रशांत बोस इस समय 85 साल की उम्र के हैं. इन पर पुलिस ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. प्रशांत बोस को 100 से ज्यादा नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड बोला जाता है.
85 वर्षीय प्रशांत बोस और 64 वर्षीय शीला मरांडी की गिरफ्तारी 12 नवंबर को हुई थी. डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाने के दौरान दोनों नक्स्ली पति-पत्नी की गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद पूछताछ के दौरान 18 नवंबर को पोलित ब्यूरो सदस्य रह चुकी शीला मारांडी की तबीयत बिगड़ गयी थी. तब उन्हें बैचेनी और चक्कर आने की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था. उस दौरान रिम्स के पेइंग बार्ड के कमरा नंबर तीन में रखा गया था. पहली बार बिमार होकर रिम्स पहुंची शीला मरांडी को मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉक्टर बिंदे कुमार की टीम ने इलाज किया था. इसके बाद तमाम जांच के बाद 21 नवंबर को सरायकेला कोर्ट में पेशी के लिए रिम्स के एंबुलेंस से ले जाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










