आज रिलीज हो रही हैं नागपुरी फिल्म पंचायत कर खेला

Updated:
विज्ञापन

कर्मा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नागपुरी फिल्म पंचायत कर खेला आज रिलीज होगी.

विज्ञापन

रांची. कर्मा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नागपुरी फिल्म पंचायत कर खेला आज रिलीज होगी. यह फिल्म मेन रोड स्थित जेडी हाइ स्ट्रीट के जेडी सिनेमा में देखी जा सकती है. इसको लेकर झारखंड के कालाकारों में खासा उत्साह है. मुख्य कलाकार अशोक महतो, रमन गुप्ता, राजीव सिन्हा, मोनिका मुंडू, अर्पिता दास, कुमार सौरभ, रामबाबू, शनि ठाकुर, दीपक चौधरी, अशोक गोप, अमलेश, वर्षा, प्रकाश, रंजीत बिहारी, इंद्रजीत सिंह और नमिता सिंह हैं. वहीं डायरेक्टर प्रोड्यूसर अशोक महतो, राइटर कुमार सौरभ, स्क्रीनप्ले बेलाल, कैमरामैन संदीप गुप्ता, असिस्टेंट कैमरामैन शिवा, एडिटर प्रहलाद ठाकुर आदि कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म पंचायत चुनाव के दौरान गाम्रीणों के बीच की उत्सुकता और प्रत्याशियों-मतदाताओं के बीच होने वाली खींचतान को पूरी दिखायेगी. इसमें हास्य, उदासी, चतुराई के साथ-साथ संदेश भी है. यह फिल्म लोगों अपने गांव से जोड़ती है. पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखा जा सकता है. इसकी शूटिंग रांची के आस-पास में हुई है. निर्माण में करीब छह महीने लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola