रांची के जलाशयों में मेहमान परिंदों ने डाला डेरा, मध्य व दक्षिण एशिया से आये हैं प्रवासी पक्षी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jan 2023 12:27 PM

विज्ञापन

जनवरी माह से मार्च तक दर्जनों पक्षी आस-पास के जलाशयों में अपना ठिकाना बना लेते हैं. प्रवासी पक्षियाें का यह झुंड मध्य और साउथ एशिया के विभिन्न देशों से करीब 4500 किलोमीटर का हवाई सफर तय कर पहुंचता है. इनमें कई पक्षियां लुप्तप्राय की श्रेणी में भी पहुंच चुकी हैं.

विज्ञापन

रांची, अभिषेक रॉय. रांची की सर्दी सुबह और शाम में तो कंपकपाती है, लेकिन धूप उतना ही सुकून देती है. इस मौसम का लुत्फ जितना राजधानीवासी उठाते हैं, उतना ही प्रवासी पक्षी उठाते हैं. प्रत्येक वर्ष नवंबर माह से प्रवासी पक्षियों की दस्तक रांची और आस-पास के जलाशयों में शुरू हो जाती है. वहीं, जनवरी माह से मार्च तक दर्जनों पक्षी आस-पास के जलाशयों में अपना ठिकाना बना लेते हैं. प्रवासी पक्षियाें का यह झुंड मध्य और साउथ एशिया के विभिन्न देशों से करीब 4500 किलोमीटर का हवाई सफर तय कर पहुंचता है. इनमें कई पक्षियां लुप्तप्राय की श्रेणी में भी पहुंच चुकी हैं.

प्रवासी पक्षियों में ज्यादातर बत्तख प्रजाति के

राजधानी के धुर्वा डैम, रूक्का डैम, गेतलसूद डैम, बड़ा तालाब समेत अन्य छोटे-बड़े तालाब व पतरातू डैम में इन दिनों प्रवासी पक्षियों का झुंड नजर आ रहा है. इनमें ज्यादातर प्रवासी पक्षियां बतख प्रजाति के हैं. इनमें गडवाल, फैलकेटेड डक, विस्लिंग डक, नॉर्दन पिनटेल, नॉर्दन शॉवलर, रेड क्रेस्डेड पोचार्ड, टफटेड डक, कॉमन पोचार्ड, लिटिल ग्रीब जैसे पक्षियां शामिल हैं. ये पक्षियां साइबेरिया (रूस), मंगोलिया, चीन जैसे देशों से पहुंचते हैं.

इन प्रवासी पक्षियों को भी देख सकेंगे

गरगनेय, ब्राउन हेडेड गुल, ब्लैक हेडेड गुल, ग्रेट क्रेस्टेट ग्रीब, यूरेसियन विजीऑन, कॉमन कूट, कॉटन पिग्मी गूज और पेंटेट स्ट्रोक, ब्लूथ्रोट, ब्रह्मिनी काइट व ब्राउन हेडेड सीगल.

इन पक्षियों को जानें

फैलकेटेड डक

  • मूल – साइबेरिया, मंगोलिया

  • पंख की लंबाई – 79 से 91 सेमी

  • नर की पहचान – सर का रंग चमकीला हरा, गर्दन पर काले-सफेद रंग की धारी और शरीर ग्रे रंग का

  • उड़ान क्षमता – 39 से 41 मिल प्रति घंटा, 800 फीट तक 17 सेकेंड में पहुंच जाता है.

undefined

नॉर्दन पिनटेल

  • मूल – साउथ एशिया

  • पंख की लंबाई – 80 से 95 सेमी

  • नर की पहचान – लंबी पूछ, सफेद रंग का सीना और गर्दन पर धारियां

  • मादा की पहचान – लंबी पूछ और गर्दन, शरीर पर सफेद और भूरे रंग की गोलाकार धारियां

  • आहार – अपनी चोंच से पानी को साफ कर शैवाल व मछली के दाने.

  • उड़ान क्षमता – 9 से 19 किमी प्रति घंटा

  • तैरने की क्षमता – 44 से 65 किमी प्रति घंटा

undefined

गडवाल

  • मूल – साउथ ईस्ट एशिया

  • पंख की लंबाई – 33.1 इंच

  • वजन – 500-1250 ग्राम

  • नर की पहचान – काले रंग की चोंच और शरीर पर ग्रे, भूरे और काले रंग की धारियां

  • मादा की पहचान – स्क्वेयर आकार का सर, भूरे रंग की चोंच, काले, सफेद और भूरे रंग की धारियां

  • आहार – जलकुंभी

  • उड़ान क्षमता – 46 से 70.6 किमी प्रति घंटा, 700 फीट तक उड़ सकता है.

undefined

ब्रह्मिनी काइट

  • मूल – साउथ ईस्ट एशिया

  • नर की पहचान – भूरे रंग के पंख और सिर व सीने का हिस्सा सफेद रंग का

  • मादा की पहचान – सिर के पिछले हिस्से में कलगी

  • पंख की लंबाई – 1.09 से 1.24 मीटर

  • वजन – 320 से 670 ग्राम

  • आहार – मरी हुई या सतह पर तैरती मछली, मेंढक और सांप

  • उड़ान क्षमता – हिमालय रेंज में 5000 फीट तक उड़ सकता है, चारे पर 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झपट्टा मारने में सक्षम.

undefined

टफटेड डक

  • मूल – साउथ एशिया

  • शरीर की लंबाई – 43.2 सेमी

  • पंख की लंबाई – 19.4 से 21.2 सेमी

  • नर की पहचान – काले और सफेद रंग की धारियां और पीले रंग की आंखें

  • मादा की पहचान – काले और भूरे रंग की धारियां

  • आहार – घोंघा और छोटी मछलियां

  • वजन – 550 से 900 ग्राम

  • उड़ान क्षमता – 160.93 किमी प्रति घंटा

undefined

नॉर्दर्न शॉवलर (तिदारी)

  • मूल – साउथ ईस्ट एशिया

  • शरीर की लंबाई – 19 इंच

  • पंख की लंबाई – 76 सेमी

  • वजन – 600 ग्राम

  • आहार – छोटे जलीय जीव, जलीय पौधे के बीज

  • नर की पहचान – सिर का रंग हरा और नीला, शरीर पर सफेद, भूरे व नीले रंग की धारियां

  • मादा की पहचान – पंख में सफेद और भूरे रंग की धारियां, गहरे भूरे रंग की लंबी चोंच

  • उड़ान क्षमता – 65 किमी प्रति घंटा, 300 से 2000 मीटर तक उड़ सकता है.

undefined

ब्राउन हेडेड सीगल

  • मूल – मध्य एशिया

  • पहचान – सिर भूरे रंग का, लाल चोंच, शरीर का रंग सफेद और पंख ग्रे

  • पंख की लंबाई – 105 से 115 सेमी

  • शरीर की लंबाई – 40 से 45 सेमी

  • वजन – 450 से 700 ग्राम

  • आहार – घोंघा व छोटी मछली

  • उड़ान क्षमता – 111.5 किमी प्रति घंटा, 4500 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकता है.

undefined

रेड क्रेस्टेड पोचार्ड

  • मूल – मध्य एशिया व मंगोलिया

  • नर की पहचान – नारंगी रंग का गोलाकार सिर, लाल चोंच, शरीर पर सफेद, भूले व काले रंग की धारियां

  • मादा की पहचान – सफेद और भूरे रंग की धारियां

  • पंख की लंबाई – 84 से 88 सेमी

  • वजन – 800 से 1420 ग्राम

  • आहार – जलकुंभी व जलीय पौधे

  • उड़ान क्षमता – 110 से 140 किमी प्रति घंटा, प्रवास के दौरान 3000 से 5000 किमी तक का सफर तय करती है.

undefined
बड़ा तालाब में पहुंचा व्हिसलिंग डक का बड़ा समूह : साकेत उरांव

बर्ड वाचर साकेत उरांव ने बताया कि रांची के धुर्वा डैम और रूक्का डैम में इस वर्ष प्रवासी पक्षियां ज्यादा संख्या में दिखायी दे रही हैं. बड़ा तालाब में व्हिसलिंग डक का बड़ा समूह इन दिनों नजर आ रहा है. बीते तीन वर्षों से बर्ड वाचिंग कर रहा हूं. धुर्वा डैम में एक ही फैलकेटेड डक लगातार पहुंच रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola