Ranchi News : मांगें पूरी होने तक समाहरणालय कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी : संघ

Updated at : 04 Aug 2024 11:57 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : मांगें पूरी होने तक समाहरणालय कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी : संघ

Ranchi News : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के बैनर तले समाहरणालय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है

विज्ञापन

रांची. झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के बैनर तले समाहरणालय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. श्री दुबे ने रविवार को होटल गंगा आश्रम में पत्रकारों को बताया कि हम हड़ताल नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हमारी जायज मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 22 जुलाई से हड़ताल पर हैं. इससे आवासीय, आय और जन्म-मृत्यु सहित कई प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है. सरकार जनहित का ध्यान रखकर तत्काल वार्ता करे और ठोस हल निकाले. मांगों को लेकर कई बार उच्चस्तरीय कमेटी बनी. कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट भी सौंपी, लेकिन काेई हल नहीं निकल पाया.

आज से कंप्यूटर ऑपरेटर भी हड़ताल में होंगे शामिल

सोमवार से समाहरणालय के कंप्यूटर ऑपरेटर भी हड़ताल में शामिल होंगे. इससे समाहरणालय और अंचल ऑफिस का काम और प्रभावित हो जायेगा. इस दौरान कर्मी मुख्य सचिव से मिलकर अपनी मांगों से उन्हें अवगत करायेंगे. मौके पर राजीव रंजन दुबे, अशोक कुमार दास, अमित कुमार गुप्ता, मुजाहिद भुवनेश्वर प्रसाद, प्रणेश मिंज, पंकज कुमार, विकास कुमार, मेरी ग्रेस टोप्पो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola