रांची के कोकर में बासुदेव ऑटो वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 9 गाड़ियां जलकर खाक
बासुदेव ऑटो वर्कशॉप में लगी भीषण आग
रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह बासुदेव ऑटो वर्कशॉप में आग लगने से हड़कंप मच गया. मरम्मत के लिए खड़ी नौ गाड़ियां पूरी तरह जल गईं.
रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
आपके शहर में
Kokar Industrial Area Workshop Fire : सदर थाना क्षेत्र के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बासुदेब ऑटो (टाटा मोटर्स) के वर्कशॉप में रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे आग लग गयी. इस अगलगी में वर्कशॉप के अंदर मरम्मत और सर्विसिंग के लिए खड़ी नौ चार पहिया वाहन पूरी तरह जल कर खाक हो गयी. आग दिखते ही वर्कशॉप की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी. इसके बाद स्थानीय थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा
घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने की वजह माना जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
">रांची: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में बासुदेव ऑटो वर्कशॉप में भीषण आग लग गई. हादसे में 9 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.#RanchiNews #RanchiFire #Kokar #FireIncident #JharkhandNews #BreakingNews #FireNews pic.twitter.com/ENIphjW9JU
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) August 23, 2026
ये भी पढ़ें- JSSC CGL कर्मियों की सोमवार से ड्यूटी पर वापसी संभव, कार्मिक विभाग जल्द जारी कर सकता है आधिकारिक सूचना
वाहन मालिकों को सूचना दी गयी
वर्कशॉप के पदाधिकारियों ने कहा कि जिन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, उन वाहन मालिकों को फोन कर सूचना दी गयी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें- मसीही विश्वासियों ने मनाया संत मोनिका का पर्व, प्रार्थना और विश्वास की शक्ति का दिया संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए