कोल इंडिया: एक्सावेशन कैडर में 30 अधिकारी बनेंगे महाप्रबंधक

Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया की फाइल फोटो.

कोल इंडिया लिमिटेड ने एक्सावेशन कैडर के 30 अधिकारियों को महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत करने की अनुशंसा की है. जानिए पूरी जानकारी और चयन प्रक्रिया के बारे में.

विज्ञापन

मनोज सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांचीः कोल इंडिया लिमिटेड ने एक्सावेशन कैडर के इ-7 कैडर में कार्यरत 30 अधिकारियों को महाप्रबंधक (इ-8) पद पर प्रोन्नति देने की अनुशंसा की है. यह अनुशंसा 17, 18 और 20 अगस्त 2026 को हुए साक्षात्कार के आधार पर की गई है.

क्लियरेंस के बाद जारी होगा पदोन्नति आदेश

अधिकारियों का अपडेटेड क्लियरेंस मिलने के बाद औपचारिक पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा. पदोन्नति आदेश जारी होने की तारीख से ही यह प्रभावी होगी. संबंधित अधिकारियों की नयी पदस्थापना की जानकारी भी पदोन्नति आदेश में दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों के अधिकारी शामिल

प्रोन्नत अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर नए पद पर कार्यभार संभालना होगा. निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर पदोन्नति आदेश स्वतः रद्द माना जाएगा. प्रोन्नति के लिए अनुशंसित 30 अधिकारियों में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola