सिमटोमैटिक कोरोना पॉजिटिव है मलेशियन महिला - उपायुक्त

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 5:10 AM

विज्ञापन

उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि महिला सिमटोमैटिक है, हालांकि, उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इस महिला की जांच रिम्स में कराई गई है

विज्ञापन

रांची की उपायुक्त राय महिमापत रे ने एसएसपी अनीश गुप्ता के साथ राजकीय अतिथिशाला में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना पॉजिटिव मलेशियन महिला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को लेकर उपायुक्त श् राय महिमापत रे ने कहा कि महिला सिमटोमैटिक है, हालांकि, उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इस महिला की जांच रिम्स में कराई गई है और ICMR पुणे से इसकी पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि महिला कोरोना से संक्रमित है इसमें कोई शक नहीं

107 लोगों के संपर्क मेंआई संक्रमित महिला : प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया कि मलेशियन महिला के सेल फोन एनालिसिस और उसके बाद मिली जानकारी के अनुसार वह 107 लोगों के संपर्क में आई. इसमें जिले के 35 हिंदपीढी के 54 और 15 ट्रेन स्टाफ है. 3 ऐसे लोग हैं जो महिला से गाड़ी वगैरह में संपर्क में आए.

खेल गांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में सुविधा की कमी नहीं : उपायुक्त रांची ने बताया कि खेलगांव स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में फैसिलिटी के बारे में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुए, जिसमें दिखाया गया है कि वहां सुविधाओं का अभाव है उन्होंने बताया कि खेल गांव राज्य का प्रीमियम स्पॉटिंग इंस्टिट्यूशन है ऐसी डोर मेट्री में भारत के खिलाड़ी रहते हैं, जो इश्यू थे उनका समाधान हो गया है, वहां कोई असुविधा नहीं है. क्वॉरेंटाइन सेंटर में कैसी सुविधा है इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से वीडियो भी जारी किए गए हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने बताया की पैसे देकर प्राइवेट होटल जैसी सुविधा भी प्राप्त की जा सकती है. इसके लिए ओयो रूम से टाइअप किया गया है, लोग 1200 रुपये देकर क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी प्राप्त कर सकते हैं.

हिंदपीढ़ी के बुद्धिजीवियों और अमन पसंद लोगों के सहयोग से हुआ स्क्रीनिंग का काम

उपायुक्त ने बताया कि कुछ न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया पर यह दिखाया गया कि जिला प्रशासन की टीम हिंदपीढ़ी इलाके में कांटेक्ट स्क्रीनिंग नहीं कर पाई. उन्होंने बताया कि सुबह में ऐसी अफवाह के कारण थोड़ी परेशानी हुई थी लेकिन हिंद पीढ़ी के बुद्धिजीवियों और अमन पसंद लोगों के सहयोग से स्क्रीनिंग का काम किया गया. उन्होंने इलाके के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप के समर्थन की जरूरत है. डीसी ने बताया कि मस्जिद से जिला प्रशासन के सहयोग के लिए ऐलान भी किया गया.

उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि 11 और लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और उनकी जांच भी की जाएगी. इसके बाद आगे की स्थिति की भी जानकारी दी जाएगी.उपायुक्त राय महिमापत रे ने लोगों से अफवाह पर विश्वास ना करने और अफवाह ना फैलाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हल्की से अफवाह से बड़ी परेशानी हो सकती है इसलिए आप सजग रहे, संयमित रहे जिला प्रशासन हर तरह से लोगों के सहयोग के लिए तैयार है. इंदौर का एक वीडियो वायरल कर यह मैसेज फैलाए जाने कि हिंदपीढ़ी में कांटेक्ट स्क्रीनिंग करने गई टीम पर पथराव हुआ है, इसे लेकर डीसी ने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनीश गुप्ता ने लोगों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है. किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या फिर समाज में कटुता फैलाए जाने वाले पोस्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है अब तक 50 केस दर्ज किए जा चुके हैं, एसएसपी ने कहा कि संयम रखें सहयोग करें पुलिस आपकी मदद को हमेशा तत्पर है. मांडर के वीडियो को लेकर एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि संबंधित वीडियो की जांच मांडर बीडीओ और सीओ के द्वारा की गई . आगे इस

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola