रांची में हड़ताल पर अड़े आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर, 31 अगस्त को करेंगे सीईओ कार्यालय का घेराव
झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है. 31 अगस्त को सीइओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा.
रांची: झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है. रविवार को संघ की आपात बैठक हुई, जिसमें अब तक के आंदोलन की समीक्षा की गई. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि तीन दिन पहले जेएसएलपीएस के सीईओ ने प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन बातचीत के बावजूद मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
संघ का कहना है कि खासकर मानदेय बढ़ोतरी को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ऐसे में मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है. संघ के अनुसार, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह की भी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ वार्ता हुई है. इसमें मांगों की पूर्ति को लेकर सहमति बनने की बात कही गई है, लेकिन ऑपरेटर संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी.
31 अगस्त को सीईओ कार्यालय का घेराव
बैठक में आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया. संघ की ओर से बताया गया कि आगामी 31 अगस्त को धुर्वा स्थित जेएसएलपीएस के सीईओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा. संघ ने कहा कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा और मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए