Kisan Andolan Chakka Jam Updates : किसानों के समर्थन में झारखंड में किया चक्का जाम, सड़क पर उतरे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख

Updated:
विज्ञापन

Kisan Andolan Chakka Jam Updates, Jharkhand News, कोडरमा/रांची/हजारीबाग न्यूज : नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में झारखंड में भी कई जिलों में सड़क पर उतरकर लोगों ने सड़क जाम किया. रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार और कोडरमा समेत कई जिलों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया. झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रांची के बूटी मोड़ पहुंचकर चक्का जाम कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों का समर्थन किया. इस दौरान उनके हाथ में किसान एकता जिंदाबाद की तख्ती भी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रांची जिले में तीन जगहों बूटी मोड़, चान्हो व बुंडू चौक की मुख्य सड़क पर लोग धरने पर बैठ गये थे और आंदोलनरत किसानों का समर्थन कर रहे थे. इसके साथ ही ये नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे.

undefined
Also Read: Kisan Chakka Jam Updates : किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा का चक्का जाम, रांची के इन रास्तों से जाने से बचें

रांची के नामकुम इलाके में किसानों के समर्थन में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन चौक पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में सड़क जाम किया.

undefined

झारखंड के कोडरमा जिले में भी किसान आंदोलन के समर्थन में झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक पर उतरकर लोगों ने सड़क जाम किया.

undefined

हजारीबाग जिले के इचाक में भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरकर लोगों ने चक्का जाम किया.

undefined

रांची के बूटी मोड़ स्थित शिवाजी चौक पर झारखंड के सत्तारुढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चक्का जाम में शामिल हुए. सुप्रियो भट्टाचार्य, महुआ माजी समेत अन्य मौजूद थे.

undefined

झारखंड राज्य किसान सभा ने भी रांची के बूटी मोड़ के समीप किसानों के समर्थन में चक्का जाम किया. इस दौरान कई नेता मौजूद थे.

undefined

रांची के रातू प्रखंड में भी किसानों के समर्थन में चक्का जाम किया गया. मौके पर पुलिस भी मुस्तैद दिखी.

undefined

झारखंड के खूंटी में खूंटी-सिमडेगा पथ को झामुमो कार्यकर्ताओं ने जाम किया.

undefined

रांची के बूटी मोड़ पर लगे जाम को सदर थाना प्रभारी वेंकटेश ने खत्म कराया.

undefined

नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में झारखंड में भी राजनीतिक दलों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया. लातेहार में भी चक्का जाम किया गया.

undefined

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में झारखंड के हजारीबाग में भी राजनीतिक दलों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया. चक्का जाम से आवागमन प्रभावित हुआ.

undefined

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola