Justice for Ankita: दुमका की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग, देखें Pics

Updated:
विज्ञापन

दुमका की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने के लिए झारखंड के लोग सड़क पर उतर आये हैं. करीब हर जिले में आक्रोश रैली के साथ-साथ मशाल जुलूस निकाला जा रहा है. लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. वहीं, सीएम ने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से करने की बात कही है.

विज्ञापन
undefined

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जमशेदपुर में राष्ट्रवादी जनमंच की ओर से आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध जताया गया. इस मार्च में शामिल महिलाओं ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए राज्य सरकार से आराेपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

देवघर में विभिन्न हिंदू सामाजिक संगठन ने आरोपी का पुतला दहन किया. इस दौरान अंकिता को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द न्याय दिलाने के साथ आरोपी शाहरुख और नईम को फांसी की सजा दिलाने और अंकिता के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी.

undefined

अंकिता हत्याकांड के विरोध में हंसडीहा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला. गांधी चौक से निकले इस मशाल जुलूस में शामिल लोग आरोपियों को फांसी देने और अंकिता को न्याय देने का नारा लगा रहे थे.

undefined

अंकिता की हत्या के विरोध में दुमका के शिकारीपाड़ा में विभिन्न संगठनों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, शिकारीपाड़ा से अंकिता के हत्यारे को फांसी दो, हमें चाहिए न्याय, कार्रवाई हो आदि नारों के साथ कैंडल मार्च में शामिल लोग मुख्य बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर तक पहुंचे. यहां कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने अंकिता को श्रद्धांजलि दी और उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

undefined

धनबाद के झरिया में विहिप और बजरंग दल ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला. इस मौके पर सभी ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की गयी. दूसरी ओर, चिरकुंडा में भाजयुमो ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

undefined

अंकिता को न्याय दिलाने और आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर राजधानी रांची में लोग सड़कों पर उतरे. भारतीय जनतंत्र मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाल कर इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola