Cricket: जेके इंटरनेशनल, विवेकानंद विद्या मंदिर, केराली व डीपीएस जीते
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 10:01 PM
आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चार मैच खेले गये.
रांची. आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चार मैच खेले गये. पहले मैच में जेके इंटरनेशनल ने ओडीएम सफायर को 208 रन पराजित किया. वहीं दूसरे मैच में विवेकानंद विद्या मंदिर ने गुरुनानक स्कूल को 201 रन से हराया. तीसरे मैच में केराली स्कूल ने बागवार अकादमी को 134 रन से पराजित किया. चौथे मैच में डीपीएस ने सच्चिदानंद ज्ञान भारती को 16 रन से हराया. जेके इंटरनेशनल: 234 रन (आयुष 40, अतुल्य 44 नाबाद, तबिश 25, नैतिक चार विकेट). ओडीएम सफायर: 26 रन (आदित्य व आरव तीन-तीन विकेट). विवेकानंद विद्या मंदिर: 3/283 (विक्की 120, प्रियांशु 50, अनुराग 41). गुरुनानक स्कूल: 82 रन (आरव पांच व प्रियांशु दो विकेट). केराली स्कूल: 8/239 (अनमोल 67, अर्पित 56 नाबाद, प्रत्यक्ष 22, आयुष तीन व राहुल दो विकेट). बागवार अकादमी: 105 रन (शिवा 59 नाबाद, अमन तीन विकेट). डीपीएस: 118 रन (सात्विक अनीश 24, अनुषमन 23, सात्विक चार विकेट). सच्चिदानंद ज्ञान भारती: 102 रन (कन्हैया 32, आर्यन तीन विकेट).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










