ePaper

Cricket: जेके इंटरनेशनल और हरमू यूथ जीते

Updated at : 22 Nov 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket: जेके इंटरनेशनल और हरमू यूथ जीते

आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अलग-अलग मैदान में मैच खेले गये.

विज्ञापन

रांची. आरडीसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अलग-अलग मैदान में मैच खेले गये. सुकुरहुट्टू मैदान में खेले गये मैच में जेके इंटरनेशनल ने एसआर डीएवी पुंदाग को 270 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके इंटरनेशनल ने 35 ओवर में छह विकेट पर 334 रन बनाये. इसमें आशुतोष ने 153, आदित्य ने 88 और आशीष ने 30 रनों की पारी खेली. स्वराज ने दो विकेट लिये. जवाब में एसआर डीएवी पुंदाग की टीम 16.2 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गयी. इसमें स्वराज ने नाबाद 24 रन बनाये. आदित्य ने पांच विकेट लिये. नेहरू ग्राउंड में खेले गये दूसरे मैच में हरमू यूथ ने डांगी सीसी को छह विकेट से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डांगी सीसी ने 17.2 ओवर में 10 विकेट पर 67 रन बनाये. इसमें हर्ष 20 रन बनाये. वहीं अंश राज ने चार, हिमांशु, सूर्य और सक्षम ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में हरमू यूथ ने 8.5 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बनाकर मैच जीता. इसमें अंशु कुमार ने 30 रन बनाये. हिमांशु ने तीन विकेट लिये.

संक्षिप्त स्कोर:

जेके इंटरनेशनल: 6/334 (आशुतोष 153, आदित्य 88, आशीष 30, स्वराज दो विकेट). एसआर डीएवी पुंदाग: 64 रन (स्वराज 24 नाबाद, आदित्य पांच विकेट). डांगी सीसी: 67 रन (हर्ष 20, अंश चार, हिमांशु, सूर्य व सक्षम दो-दो विकेट). हरमू यूथ: 4/68 (अक्ष 30, हिमांशु तीन विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola