ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश के हैं आसार

Updated at : 30 Apr 2022 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से राहत, 5 मई तक बारिश के हैं आसार

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 5 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस क्रम में वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची व हजारीबाग समेत कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला. इससे भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली. चिलचिलाती धूप के बाद रांची में आसमान में बादल छा गये. इससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली. हजारीबाग जिले में मौसम का रुख बदला और रिमझिम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 5 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी और इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है.

येलो अलर्ट जारी

झारखंड के रांची, बोकारो, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, रामगढ़, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के कुछ भागों में आज शनिवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कुछ ही देर में इन इलाकों में बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: Jharkhand News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के सभी 6 दोषियों को लोहरदगा की अदालत ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पारा 40 के पार

आपको बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को भी 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा. राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.1 तथा डालटनगंज का 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. गुरुवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था. मौसम वैज्ञानिक एससी मंडल के अनुसार पिछले 24 घंटे में कई जिलों में लू चली. कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

Also Read: Jharkhand Crime News: बिस्किट खिलाने के बहाने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी अरेस्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola