Jharkhand Weather Forecast : रांची में झमाझम बारिश, वज्रपात से 5 बकरियों की मौत, कब तक हैं बारिश के आसार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2022 4:42 PM
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में तीन सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. इस दौरान मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. रांची में मौसम का मिजाज बदला और दोपहर में झमाझम बारिश हुई.
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में तीन सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. इस दौरान मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस क्रम में वज्रपात की चपेट में रांची के बुढ़मू प्रखंड में 11 बकरियां आईं, इनमें पांच की मौत हो गयी.
बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका
रांची में आज रविवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर में झमाझम बारिश हुई. सुबह में धूप थी. इसके बाद दोपहर में मौसम में बदलाव दिखा. इसके साथ ही गरज के साथ बारिश होने लगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है और वज्रपात की भी आशंका है. राज्य में 3 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
Also Read: Naukri 2022: झारखंड के आकाश गोयल को Amazon से 45 लाख का पैकेज, इनके पिता चलाते हैं किराना दुकान
मेघ गर्जन के साथ बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, चतरा, धनबाद, गढ़वा, लातेहार,पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, खूंटी एवं सरायकेला में मेघ गर्जन हो सकता है. इस दौरान बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें. सावधान रहें. बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे शरण किसी भी हाल में नहीं लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में नहीं जाए. मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
वज्रपात की चपेट में आईं 11 बकरियां, 5 की मौत
रांची जिले के बुढ़मू में वज्रपात की चपेट में आने से बुढ़मू निवासी अकलू साहू और महावीर साहू की 5 बकरियों की मौत हो गई, वहीं 6 बकरियां घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार यह दोनों अपनी बकरियों को जंगल में चला रहे थे. इसी दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए बकरियां बांस की झाड़ी के नीचे आ गयीं. इसी दौरान वज्रपात से पांच बकरियों की मौत हो गई और 6 बकरियां घायल हो गयीं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










