ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब से होगी Monsoon की बारिश, बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

Updated at : 07 Jun 2022 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब से होगी Monsoon की बारिश, बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज मंगलवार को राज्य के पूर्वी भागों में बारिश के आसार हैं. वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 15 जून के आसपास मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज मंगलवार को राज्य के पूर्वी भागों में बारिश के आसार हैं. गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 8 जून को उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. 15 जून के आसपास मॉनसून की बारिश शुरू होने की संभावना है.

15 जून के आसपास मॉनसून की बारिश

झारखंड में 15 जून के आसपास मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है. अभी मॉनसून नार्थ-इस्ट वाले इलाके में है. सिल्लीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के आसपास बंगाल की खाड़ी से आनेवाला मॉनसून दिख रहा है. इसके अतिरिक्त अरब सागर की ओर से आने वाला मॉनसून अभी कर्नाटक के पास केंद्रित है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कब हो रही Monsoon की एंट्री, बारिश के साथ वज्रपात की है आशंका

अगले चार-पांच दिनों में मॉनसून आने की स्थिति नहीं

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा अगले चार-पांच दिनों में मॉनसून आने की स्थिति नहीं है. 15 जून के आसपास झारखंड में मॉनसून आने की उम्मीद है. तब तक मौसम इसी तरह रहेगा. पलामू वाले इलाके में लू चल सकती है. अभी उत्तर प्रदेश से एक निम्न दबाव बांग्लादेश की ओर जा रहा है. इसका असर संताल परगना वाले इलाके में रहेगा. इन इलाकों में आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

Also Read: Jharkhand News: RJD सुप्रीमो Lalu Yadav के कमरे के पंखे में लगी आग, पलामू में टला बड़ा हादसा

आज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

झारखंड के पूर्वी भागों में सात जून को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वज्रपात और बिजली गिर सकती है. तेज हवाएं चल सकती हैं. अभी पश्चिमी राज्यों से गर्म हवाएं आ रही है. इस कारण उमस बना हुआ है. आपको बता दें कि सोमवार को पलामू प्रमंडल में लू चली. पलामू में सोमवार का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा. पिछले 24 घंटे में पलामू के तापमान में करीब 3.4 फीसदी की वृद्धि रही. राजधानी रांची और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सोमवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ली शपथ

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola