Jharkhand Weather: झारखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश, वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. 1 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार को कोल्हान में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. 30 जुलाई से 1 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां) में मंगलवार (30 जुलाई) को भारी बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

जमशेदपुर में सोमवार की सुबह से ही शहर के साथ आस-पास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. उन्होंने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कोल्हान में 30 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश

कोल्हान के तीनों जिलों में मंगलवार 30 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं. सोमवार को राज्य में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 24.8 मिमी रिकॉर्ड की गयी है. वहीं, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था.

जुलाई में अब तक सामान्य से 37 प्रतिशत कम हुई बारिश

सरायकेला सहित आसपास क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रिमझिम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बावजूद खेती-किसानी के लिए पानी पर्याप्त नहीं है. थोड़ी बारिश से नीचे खेतों में जलजमाव हो गया है, जिससे किसान खेती कार्य में जुट गये हैं. सरायकेला-खरसावां जिला में जुलाई में अबतक सामान्य से 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जिला में 29 जुलाई को महज तीन मिलीमीटर बारिश हुई है जो खेती कार्य के लिए काफी नहीं है. जुलाई माह में सामान्य बारिश 253.2 मिमी होनी चाहिए लेकिन अबतक 152.7 मिमी बारिश हुई है.

रिमझिम बारिश में नदियों का जलस्तर बढ़ा

मॉनसून आने के बाद भी बारिश नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण नदियों का जलस्तर घट गया था. वहीं तालाब भी इसी तरह सूख गये थे. अब बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है. सरायकेला की लाइफ लाइन खरकई नदी की जलस्तर में थोड़ा इजाफा हुआ है.

Also Read: Jharkhand Weather : रांची सहित इन जिलों में अगले तीन दिन हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका, 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola